Delhi-Patna Bullet Train : दिल्ली से पटना तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन - दिल्ली से पटना 4 घण्टा 40 मिनट में , 1.21 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट, DPR तैयार - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

दिल्ली से पटना तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन – दिल्ली से पटना 4 घण्टा 40 मिनट में , 1.21 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट, DPR तैयार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ेगा। इस हाईस्पीड रेल परियोजना के तहत यूपी मे...
  • दिल्ली वाराणसी पटना बुलेट ट्रेन का  
  • मुंबई–अहमदाबाद के बाद अब उत्तर भारत में बुलेट ट्रेन का सपना भी हकीकत बनने जा रहा है। दिल्ली-वाराणसी-पटना हाईस्पीड रेल...

Delhi-Patna Bullet Train : दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ेगा। इस हाईस्पीड रेल परियोजना के तहत यूपी में लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद समेत कई स्टेशनों का प्रस्ताव है। इस प्रोजेक्ट में कुल लागत 1.21 लाख करोड़ तय हुई हैं, इसका  DPR तैयार हो गया है.

दिल्ली -वाराणसी -पटना बुलेट ट्रेन का DPR 

Delhi Varanasi Patna Bullet Train : मुंबई–अहमदाबाद के बाद अब उत्तर भारत में बुलेट ट्रेन का सपना भी हकीकत बनने जा रहा है। दिल्ली-वाराणसी-पटना हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ ली है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 865 किलोमीटर लंबे दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर की डीपीआर तैयार कर रेल मंत्रालय को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी है।

यह कॉरिडोर उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ेगा। इसकी कुल लागत करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पर बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी।

अब सफर घंटों में नहीं, मिनटों में

इस कॉरिडोर के बनने से सफर का समय बिल्कुल बदल जाएगा।

– लखनऊ से वाराणसी: अभी 4 से 6 घंटे लगते हैं, बुलेट ट्रेन से सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट

– वाराणसी से पटना: अभी 4 से 5 घंटे, बुलेट से सिर्फ 50 मिनट

– प्रयागराज से वाराणसी: सिर्फ 30 मिनट

– प्रयागराज से लखनऊ: सिर्फ 55 मिनट

– दिल्ली से लखनऊ: करीब 2 घंटे 10 मिनट

– दिल्ली से वाराणसी:  अभी 11-12 घंटे, बुलेट से 3 घंटा 50 मिनट

 

भगवान रामलला 

अयोध्या लिंक से राम मंदिर दर्शन होगा आसान

इस प्रोजेक्ट में लखनऊ से अयोध्या के लिए 135 किलोमीटर लंबा लिंक कॉरिडोर भी प्रस्तावित है। इससे दिल्ली से अयोध्या की यात्रा सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो जाएगी। यानी श्रद्धालु सुबह दिल्ली से चलकर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर शाम को वापस दिल्ली लौट सकते हैं।

क्या है पूरा रूट ?

दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्तावित रूट इस प्रकार है:

दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) -> नोएडा सेक्टर 146 -> जेवर एयरपोर्ट (नोएडा) -> मथुरा -> आगरा -> फिरोजाबाद -> इटावा -> कन्नौज -> लखनऊ -> रायबरेली -> प्रतापगढ़ -> प्रयागराज -> भदोही -> वाराणसी (मंडुआडीह) -> बक्सर -> आरा -> पटना -> बेगूसराय -> खगड़िया -> कटिहार -> सिलीगुड़ी

बताया जा रहा है कि बिहार और पूर्वांचल को जोड़ने के लिए इसे वाराणसी से आगे पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक बढ़ाने की योजना है।

भूमि अधिग्रहण जल्द शुरू होगा

सूत्रों के मुताबिक, इस हाईस्पीड कॉरिडोर का ग्राउंड और एरियल LiDAR सर्वे पूरा हो चुका है। नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में कुल तीन स्टेशन बनाने पर मंथन चल रहा है, जिसमें जेवर एयरपोर्ट के पास करीब 8.8 किमी का ट्रैक अंडरग्राउंड होगा और स्टेशन भी भूमिगत होगा।

DPR को अंतिम मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण का काम तेज कर दिया जाएगा। रेल मंत्रालय में तकनीकी समीक्षा और जमीन अधिग्रहण के तौर-तरीकों पर काम चल रहा है।

यूपी को सबसे बड़ा फायदा ( Bullet Train Project in Uttar Pradesh )

इस कॉरिडोर का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को होगा। यूपी में लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और वाराणसी जैसे बड़े शहर जुड़ेंगे। इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बड़ी गति मिलेगी।

यह भी पढ़े….

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें