Badaun Crime News: यूपी के बदायूं में प्रेमी जोड़े के साथ बर्बरता, जंगल में घेरकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 3 को दबोचा - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

यूपी के बदायूं में प्रेमी जोड़े के साथ बर्बरता, जंगल में घेरकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 3 को दबोचा

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • यूपी के बदायूं में जंगल के सन्नाटे में एक युवक-युवती को 5 से ज्यादा युवकों ने घेर लिया। भागने की कोशिश करने पर उनका र...
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगल में मिल ...
  • पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 4 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्...

Badaun Crime News: यूपी के बदायूं में जंगल के सन्नाटे में एक युवक-युवती को 5 से ज्यादा युवकों ने घेर लिया। भागने की कोशिश करने पर उनका रास्ता रोक दिया गया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया। बिहार के जमुई जैसी इस वारदात ने बदायूं में भी हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना कारित करने वाले तीन आरटीओ को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना व घटनास्थल के वीडियो 

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगल में मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को 7-8 युवकों ने घेर लिया, उनके साथ मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट की और अर्धनग्न हालत में वीडियो बना लिया। यह घटना 17 सितंबर की है, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 4 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंदिर के पास जंगल में मिलने गए थे प्रेमी युगल

जानकारी के अनुसार पीड़िता उघैती क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी बहन की शादी संभल क्षेत्र में हुई है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान वहीं के एक युवक से हो गई थी और दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे।

17 सितंबर को दोनों शरह बरौलिया गांव के पास स्थित मंदिर के पास जंगल में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां आसपास के करीब 7-8 युवक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने दोनों को घेर लिया, वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे।

छेड़छाड़, लूट और वीडियो बनाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके प्रेमी से 1500 रुपये छीन लिए और उसके साथ छेड़छाड़ की। डर के कारण दोनों किसी तरह वहां से बचकर निकल गए और शुरुआत में पुलिस में शिकायत नहीं की।

बाद में आरोपियों में से ही एक के विरोधियों ने 5000 रुपये देकर यह वीडियो खरीद लिया और पुलिस तक पहुंचा दिया। वीडियो हाथ लगते ही उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने पीड़ितों की पहचान शुरू की।

बाइक नंबर से हुई पहचान, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के जरिए पीड़ित प्रेमी युगल की पहचान की और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। पीड़िता ने छेड़छाड़ और मारपीट की बात स्वीकार की, हालांकि उसने दुष्कर्म की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर स्वरूपपुर निवासी सुगेंद्र कुमार यादव, शरह बरौलिया निवासी बेचैन जाटव, छोटे जाटव और जीतेश समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, लूट, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुगेंद्र यादव, बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं की वरिष्ठ पुलिस से अधीक्षक अंकित शर्मा के द्वारा घटना के संबंध में दी गई बाइट 

शुक्रवार को एडीजी बरेली रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े….

यह भी पढ़े…

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें