Firozabad Kotla Chungi Firing: फिरोजाबाद के कोटला चुंगी पर खेला गया खूनी खेल, पत्नी को प्रेमी संग दुकान में शराब पीते देख पति ने बरसाईं 7 गोलियां, दोनों की हालत गंभीर - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी पर खेला गया खूनी खेल, पत्नी को प्रेमी संग दुकान में शराब पीते देख पति ने बरसाईं 7 गोलियां, दोनों की हालत गंभीर

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • फ़िरोज़ाबाद के कोटला चुंगी पर मंगलवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग हुई, जहां पति ऋषभ तेलंग ने अपनी पत्नी शिप्रा और उसके कथि...
  • गुस्से में आकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्...
  • घटनास्थल की छानबीन करती फॉरेंसिक टीम और पुलिस

Firozabad Kotla Chungi Firing: फ़िरोज़ाबाद के कोटला चुंगी पर मंगलवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग हुई, जहां पति ऋषभ तेलंग ने अपनी पत्नी शिप्रा और उसके कथित प्रेमी सनी ठाकुर को एक दुकान में एक साथ शराब पीते हुए देख लिया।

गुस्से में आकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल की छानबीन करती फॉरेंसिक टीम और पुलिस

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के सबसे व्यस्ततम इलाके कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार रात हुई सनसनीखेज फायरिंग ने पूरे शहर को दहला दिया। सरेराह एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ दुकान के अंदर शराब पीते हुए देख लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में महिला को 5 और प्रेमी को 2 गोलियां लगीं। दोनों खून से लथपथ होकर दुकान में ही गिर पड़े।

घटना का लाइव वीडियो आया सामने 

घटना के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यदर्शी के द्वारा दी गई जानकारी

कौन हैं तीनों किरदार?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम ऋषभ तेलंग है, जो मथुरा नगर स्थित टापा खुर्द चौराहा पर पीके इंटर कॉलेज का संचालक है। उसकी पत्नी का नाम शिप्रा तेलंग है।

वहीं घायल प्रेमी की पहचान जितेंद्र उर्फ सनी उर्फ शिवा ठाकुर के रूप में हुई है, जो श्रीराम कॉलोनी का रहने वाला है और कोटला चुंगी चौराहे पर शिवा इंटरनेट सर्विस नाम से दुकान चलाता है।

घटना में घायल महिला की बाइट

बताया जा रहा है कि शिप्रा और सनी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक ऋषभ को भी लग चुकी थी और इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

मंगलवार रात कैसे हुई वारदात?

मंगलवार रात करीब 9 बजे शिप्रा अपने पति से बिना बताए सनी की दुकान शिवा इंटरनेट सर्विस पर पहुंची। दुकान के अंदर दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना ऋषभ को दे दी।

जानकारी मिलते ही ऋषभ गुस्से में तमतमाता हुआ अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर दुकान पर पहुंचा। दुकान के अंदर का नजारा देखकर वह अपना आपा खो बैठा। पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पीते देख उसने तुरंत रिवॉल्वर निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने 7 से 8 राउंड फायर किए। सनी के सीने में दो गोलियां लगीं, जबकि शिप्रा के पेट, कमर और पसली में पांच गोलियां लगीं। दोनों चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग के बाद आरोपी रिवॉल्वर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

बाजार में मची भगदड़, पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची

कोटला चुंगी फिरोजाबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला चौराहा है। रात के समय यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना उत्तर इंस्पेक्टर रवि त्यागी और थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भिजवाया।

घटना के संबंध में फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई बाइट 

पुलिस ने मौके से आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, खाली कारतूस के खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। दुकान के अंदर शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि दोनों शराब पी रहे थे।

आरोपी गिरफ्तार, दोनों घायल आगरा रेफर

पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी पति ऋषभ तेलंग को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं घायल शिप्रा और सनी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें