गोंडा में चिकन बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी को पीटा, बीच-बचाव में 6 साल की बेटी की मौत; नशे में धुत पिता हिरासत में

- यूपी के गोंडा से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, जहां नशे में धुत एक पिता ने चिकन न बनने पर पहले अपनी पत्नी की पिटा...
- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव में गुरुवार रात एक मामूली विवाद ने एक मासूम की जा...
- हटही गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटों और 6 वर्षीय बेटी महक के साथ रहता है। उसके मातापित...
Gonda Crime News: यूपी के गोंडा से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, जहां नशे में धुत एक पिता ने चिकन न बनने पर पहले अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और फिर 6 साल की मासूम बेटी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा मार,पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार.
घटना से संबंधित वीडियो
Gonda Crime News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव में गुरुवार रात एक मामूली विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। शराब के नशे में घर आए पिता ने चिकन बनाने से मना करने पर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान बीच में आई 6 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
हटही गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटों और 6 वर्षीय बेटी महक के साथ रहता है। उसके माता-पिता रमा देवी और रामफेर भी पास में ही रहते हैं।
24 सितंबर की रात करीब 9 बजे प्रमोद शराब पीकर घर आया और अपने साथ चिकन लेकर आया था। घर आते ही उसने पत्नी लक्ष्मी से चिकन बनाने को कहा। पत्नी ने रात ज्यादा होने की बात कहकर चिकन बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
घटना के संबंध में आरोपी की मां के द्वारा दी गई बाइट
परिजनों के मुताबिक प्रमोद नशे में था। जब उसकी मां रमा देवी और पिता रामफेर ने भी रात अधिक होने के कारण चिकन न बनाने की बात कही, तो वह और भड़क गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
बच्चों पर भी बरसाए डंडे, 6 साल की महक बनी शिकार
आरोप है कि प्रमोद ने पहले पत्नी लक्ष्मी के साथ मारपीट की। जब उसकी मां और पिता बीच-बचाव करने आए तो उसने उनके साथ भी हाथापाई की। घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर रमा देवी गांव वालों को बुलाने बाहर चली गईं और डर के मारे लक्ष्मी एक कमरे में छिप गई।
इसी दौरान गुस्से में प्रमोद ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने डंडे से 6 साल की बेटी महक पर वार कर दिया। चोट लगते ही बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी।
परिजन तुरंत बच्ची को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक पश्चिम के द्वारा दी गई बाइट
पुलिस जांच में उलझी गुत्थी
घटना की सूचना पर करनैलगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। गोंडा के एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट या खून के निशान नहीं मिले हैं। मौके पर भी खून के धब्बे नहीं मिले हैं।
पुलिस ने आरोपी पिता प्रमोद कुमार गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर ही हत्या, गैर इरादतन हत्या या अन्य धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में सनसनी का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।