बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का गंदा कारनामा,तीसरी पत्नी अर्चना पांडा को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO हुआ वायरल
- बुलंदशहर के सियासी गलियारों से एक बेहद शर्मनाक खबर आई है। सपा के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर अ...
- यूपी के बुलंदशहर से सियासत और शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पूर्व विधायक और सपा नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड...
- वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुड्डू पंडित घर में घुसकर पत्नी के बाल पकड़कर फर्श पर घसीट रहे हैं। अर्चना चीख रही हैं, ...
Guddu Pandit Viral Video: बुलंदशहर के सियासी गलियारों से एक बेहद शर्मनाक खबर आई है। सपा के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर अपनी तीसरी पत्नी, कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पांडा से बर्बरता का आरोप है। वायरल वीडियो में वह पत्नी के बाल खींचकर उन्हें जमीन पर घसीटते दिख रहे हैं, जबकि अर्चना चीख-चीख कर झाड़ू से खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं।
Guddu Pandit Viral Video: यूपी के बुलंदशहर से सियासत और शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पूर्व विधायक और सपा नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पांडा के साथ बर्बर मारपीट का आरोप लगा है। इसका सनसनीखेज VIDEO 2 सितंबर का बताया जा रहा है, जो शुक्रवार को वायरल हुआ है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुड्डू पंडित घर में घुसकर पत्नी के बाल पकड़कर फर्श पर घसीट रहे हैं। अर्चना चीख रही हैं, झाड़ू से खुद को बचा रही हैं, लेकिन पूर्व विधायक उन्हें झाड़ू समेत खींचते हैं। आखिर में अर्चना गुड्डू को गुंडा-बदमाश कहते हुए जान बचाकर घर से बाहर भागती हैं। यह पूरी घटना कलेक्ट्रेट से महज 1 किमी दूर उनके आवास की है।

Guddu Pandit Viral Video: क्या है पूरा मामला ?अर्चना ने थाने में क्या शिकायत दी ?
कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने गुरुवार को शिकारपुर थाने में लिखित शिकायत दी है।
उन्होंने बताया – “गुरुवार को मैं बेटे समर पंडित के साथ घर में थी, तभी पति गुड्डू पंडित अचानक आए और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने मुझे धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। मेरी चीख सुनकर नौकर आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, तो वह पीछे हट गए। मैं भागकर सड़क पर आई और पुलिस को फोन किया।”
अर्चना ने आरोप लगाया कि तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और गुड्डू पंडित केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पति और उनके परिवार से उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने 24 घंटे महिला पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस क्या बोली ?
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने कहा, “कांग्रेस नेत्री की शिकायत और वायरल वीडियो दोनों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गुड्डू पंडित का पलटवार – वीडियो पुराना है, साजिश है
वहीं गुड्डू पंडित ने हरिद्वार से सफाई दी है। उन्होंने कहा – “ये 2025 का पुराना वीडियो है। मुझे बदनाम करने की साजिश है। ये घर इसके बाप का नहीं, मेरी पत्नी डॉक्टर काजल शर्मा का है। मैंने इसे गंगा नगर में दूसरा घर दिया है। ये मेरे बेटे को मुझसे अलग कर रही है और पुलिस-कार्यकर्ताओं से बदतमीजी कर चर्चित होना चाहती है।”
उन्होंने कांग्रेस नेताओं को धमकाते हुए कहा – “अगर जमानत बचानी है तो इसको मर्यादा में रखो। सपा ने तो समझकर इसे निकाल दिया।”

गुड्डू पंडित का विवादित सियासी और निजी इतिहास
गुड्डू पंडित 2007 में बसपा से पहली बार डिबाई से जीते थे, तब उन्होंने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराया था। 2012 में सपा से दूसरी बार विधायक बने। 2017 में टिकट न मिलने पर रालोद से, 2019 में बसपा से लोकसभा और 2022 में शिवसेना जॉइन की, फिर 2023 में सपा में वापस आ गए।
निजी जीवन में – 2005 में काजल शर्मा से पहली शादी, 2011 में शीतल से दूसरी, 2018 में दोनों से अलगाव और फिर उसी साल अर्चना पांडा से तीसरी शादी की। अर्चना पहले सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव थीं, अब कांग्रेस में हैं और 2023 में बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ी थीं।