Hyderabad : "TOXIC" के प्री-इवेंट रिलीज इवेंट के दौरान हुआ हादसा,कई प्रशंसक हुए घायल - Democracysamachar.com
राष्ट्रीय ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Hyderabad : “TOXIC” के प्री-इवेंट रिलीज इवेंट के दौरान हुआ हादसा,कई प्रशंसक हुए घायल

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • HAYDRABAD: सुपर हिट फिल्म KGF के सुपरस्टार अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मैदान में लगे भ...
  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज़ आयोजन में हुआ हादसा
  • साउथ के सुपरस्टार और केजीएफ  फिल्म से चर्चा में आए अभिनेता यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हैदराबाद में एक विशाल ...

हैदराबाद : KGF फिल्म से चर्चा में आए साउथ के सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म “टॉक्सिक”की प्री रिलीज कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा,2 घायल, कार्यक्रम आयोजक पर हुआ मुकदमा

HAYDRABAD: सुपर हिट फिल्म KGF के सुपरस्टार अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मैदान में लगे भारी भरकम साउंड सेट-अप भीड़ की बीचोबीच गिरने से दो लोग घायल हो गए। दुर्घघटना के बाद यश ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज़ आयोजन में हुआ हादसा

साउथ के सुपरस्टार और केजीएफ  फिल्म से चर्चा में आए अभिनेता यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हैदराबाद में एक विशाल प्री-रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस इवेंट के दौरान भारी-भरकम भीड़ के बीच साउंड सेट-अप गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद साइबराबाद पुलिस ने अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज़ इवेंट में हुए हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल और इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुपर स्टार ने मंच से लगाई मदद की अपील 

कार्यक्रम के दौरान घटी घटना के बाद अभिनेता यश ने मंच से अपना भाषण रोकते हुए स्थिति का जायजा लिया और मैदान में मौजूद अधिकारियों से घायलों की मदद करने की अपील करते हुए नजर आए। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को पास के अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।

घटना कैसे घटित हुई 

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में केजीएफ फिल्म के अभिनेता यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में यश के प्रशंसक जुटे थे। अनुमान से अधिक भीड़भाड़ को लेकर पुलिस बार-बार प्रशंसकों को पीछे हटने का अनुरोध कर रही थी। परंतु इसके बावजूद काफी भीड़ मंच के करीब पहुंच गई।

घटना का वीडियो हुआ वायरल 

घटनास्थल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ प्रशंसक कार्यक्रम स्थल के आसपास बने स्ट्रक्चर पर चढ़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले एक स्ट्रक्चर पर चढ़ते दिखाई पड़ रहे हैं, इसी दौरान वजनदार साउंड सिस्टम अचानक भीड़ के बीच नीचे गिर गया। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अभिनेता यश ने बीच में ही रोका भाषण 

घटना के दौरान सुपरस्टार यश स्टेज पर स्पीच दे रहे थे, घटना के होते ही साउंड और लाइट का एक हिस्सा बाधित हो गया। अभिनेता को जैसे ही घटना के बारे में पता चला, उनके द्वारा अपना भाषण रोक कर घायल छात्रों की हालत के बारे में पूछा “अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक है ? क्या सब लोग सुरक्षित हैं?”

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें