ऑपरेशन ‘आजाद’ फेल, अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा वार, 3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी आये गिरफ्त में
- अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने बड़ी चोट की है। संयुक्त ऑपरेशन ...
- इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की कार्यवाही के वीडियो
- भारतीय समुद्री सीमा में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एट...
Indian Coast Guard Gujarat ATS Operation: अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने बड़ी चोट की है। संयुक्त ऑपरेशन में समुद्री रास्ते से लाई जा रही 526 किलो हाई-क्वालिटी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की कार्यवाही के वीडियो
Indian Coast Guard Drug Bust: भारतीय समुद्री सीमा में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में अरब सागर से 526 किलो हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन की खेप पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में 25 सितंबर 2026 को की गई, जिसका खुलासा 30 सितंबर को किया गया। इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव ‘आजाद’ को रोका गया और उस पर सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
कैसे हुआ ऑपरेशन ?
गुजरात ATS को 10 सितंबर को खुफिया इनपुट मिला था कि अहमदाबाद में एक नाइजीरियाई नागरिक और गुजरात के एक वॉन्टेड आरोपी के बीच ड्रग्स की बड़ी डील हुई है। इस डील में ईरान से 500 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ मंगवाने का ऑर्डर दिया गया था, जिसका एडवांस पैसा हवाला के जरिए भेजा जा चुका था।
इनपुट के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर समुद्र और हवा दोनों से निगरानी शुरू की। 25 सितंबर की शाम को करीब 160 नॉटिकल माइल लक्षद्वीप के उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल माइल दक्षिण-पश्चिम में संदिग्ध ईरानी धौ ‘आजाद’ को ट्रैक किया गया।
कई घंटों तक लगातार पीछा करने के बाद कोस्ट गार्ड ने हॉट परस्यूट कर नाव को इंटरसेप्ट किया और उस पर चढ़कर तलाशी ली। तलाशी में ही 526 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
कौन हैं गिरफ्तार 5 पाकिस्तानी ?
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान पाकिस्तान के पेशावर निवासी के तौर पर हुई है। उनके नाम मोहम्मद याकूब, शकीरुल्लाह, फरीदुल्लाह, अहमद खान और वाहिदुल्लाह खान बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि ये सभी तस्कर हाजी सलीम नाम के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के नेटवर्क से जुड़े हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक प्लान यह था कि ईरान से लाई गई यह खेप समंदर में ही तमिलनाडु की एक नाव को ट्रांसफर की जाएगी, फिर उसे तमिलनाडु कोस्ट पर उतारकर छोटे-छोटे हिस्सों में पंजाब में एक नाइजीरियाई नागरिक तक पहुंचाया जाएगा।
मुंबई लाई गई नाव, कई एजेंशियाँ जांच में जुटी
ऑपरेशन के बाद ईरानी नाव, जब्त ड्रग्स और पांचों आरोपियों को हथियारबंद सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है। यहां पर कई एजेंसियां मिलकर संयुक्त पूछताछ कर रही हैं। कोस्ट गार्ड के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के फाइनेंशियल नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद करेगी और सिंथेटिक ड्रग्स को देश की मुख्य भूमि तक पहुंचने से रोकेगी।
गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समुद्री रास्ते से होने वाली तस्करी अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन कोस्ट गार्ड की निगरानी क्षमता और ATS के इंटेलिजेंस नेटवर्क से ऐसे प्रयासों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।