Kanpur Crime News: ओम चौराहे पर पेशाब करने से रोका तो शराबी युवकों ने ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर कारोबारी को उतारा मौत के घाट - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Crime News: ओम चौराहे पर पेशाब करने से रोका तो शराबी युवकों ने ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर कारोबारी को उतारा मौत के घाट

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Crime News: काकादेव इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली टोका-टाकी एक कारोबार...
  • Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक छ...
  • जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवीन नगर निवासी अमित कुमार (उम्र 47 वर्ष) के रूप में हुई है। अमित एक छोटे कारोबारी थ...

Kanpur Crime News: काकादेव इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली टोका-टाकी एक कारोबारी की जान पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय अमित कुमार ने सड़क पर पेशाब कर रहे नशे में धुत युवकों को रोकने की कोशिश की थी। इसी बात से बौखलाए युवकों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार शाम अमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

 घटना का सीसीटीवी फुटेज

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक छोटी सी टोकाटाकी ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शहर के सबसे पॉश और व्यस्त इलाके में शुमार काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे पर एक कारोबारी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने बीच सड़क पर पेशाब कर रहे युवक को ऐसा करने से रोका था। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और लोगों की मानसिकता दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम ?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवीन नगर निवासी अमित कुमार (उम्र 47 वर्ष) के रूप में हुई है। अमित एक छोटे कारोबारी थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए इलाके में जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की देर शाम अमित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जब वह काकादेव के ओम चौराहे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक जो शराब के नशे में धुत लग रहा था, वह बीच सड़क पर ही पेशाब कर रहा था।

चौराहा उस समय भीड़भाड़ वाला था। वहां से महिलाएं और परिवार भी गुजर रहे थे। अमित ने एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उस युवक को टोक दिया और कहा कि यह सार्वजनिक जगह है, यहां ऐसा करना गलत है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमित की यह छोटी सी टोका-टोकी उस नशे में धुत युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह गाली-गलौज पर उतर आया। देखते ही देखते युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को फोन करके मौके पर बुला लिया।

चार हमलावरों ने घेरकर किया जानलेवा हमला

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में युवक के तीन साथी भी वहां पहुंच गए। चारों युवकों ने अमित कुमार को बीच चौराहे पर घेर लिया। पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर गालियों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि जब अमित जमीन पर गिर पड़े तो हमलावरों ने पास में पड़ी ईंट और पत्थरों से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए।

अमित खून से लथपथ होकर सड़क पर तड़पते रहे और हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

दो दिन तक मौत से लड़ी जंग,फिर टूट गई सांसें

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अमित के परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और अमित को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बह चुका है।

अस्पताल में दो दिनों तक अमित जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सोमवार देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

इस पूरे हत्याकांड की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पास में लगे एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे फुटेज में साफ तौर पर चार युवक अमित कुमार पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन युवकों के चेहरे भी फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

परिजनों का सबसे बड़ा आरोप यही है कि जब सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद है, उसके बावजूद दो दिन बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने काकादेव थाने में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक के भाई ने बताया, “हमने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दिया है। हमलावरों की पहचान हो सकती है, लेकिन पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। हमें न्याय चाहिए।”

घटना में पुलिस क्या कहना है ?

इस पूरे मामले पर काकादेव थाने के प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में आक्रोश, लोगों ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद नवीन नगर और काकादेव इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि अगर भीड़भाड़ वाले चौराहे पर इस तरह की गुंडागर्दी हो सकती है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए और ओम चौराहे पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे शराब और गुस्सा एक मामूली विवाद को एक बड़ी त्रासदी में बदल देता है। एक टोका-टोकी ने एक परिवार के मुखिया को छीन लिया।

इस खबर को पढ़े………

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें