Kanpur Crime News: थोक दवा कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: एनकाउंटर में दो शातिर गिरफ्तार,हत्यारों ने बहु को बताया मुख्य शाजिसकर्ता - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Crime News: थोक दवा कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: एनकाउंटर में दो शातिर गिरफ्तार,हत्यारों ने बहु को बताया मुख्य शाजिसकर्ता

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Crime News :  हाई सिक्योरिटी वाले रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी की बेरहमी से हत्या। चाकू से...
  • Kanpur Crime News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में बहुचर्चित थोक दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में कल्याणपुर पुलिस ...
  • पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरबंस मोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे...

Kanpur Crime News :  हाई सिक्योरिटी वाले रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी की बेरहमी से हत्या। चाकू से गोदकर की गई हत्या के बाद फरार पूर्व नौकर विशाल और साथी राजकिशोर को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, दोनों के पैर में लगी गोली। आरोपी का दावा – बहू ने दी थी सुपारी।

 आरोपियों का पुलिस से किया एनकाउंटर

Kanpur Crime News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में बहुचर्चित थोक दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात एल्डिको के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो मुख्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें दबोच लिया गया।

 मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरबंस मोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन-तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 आरोपियों ने बहु पर लगाया आरोप

हत्यारों बहू पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Kanpur Viral Video News गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक सनसनीखेज बयान देते हुए सभी को चौका दिया है। आरोपियों ने मृतक की बहू शालू पर ही पैसे देकर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी बहू का नाम लेते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि कानपुर पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और आरोपियों के बयान के हर एंगल से जांच की जाएगी।

नौकर ने ही दिया था हत्याकांड को अंजाम

Kanpur Police Latest News: पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विशाल गौतम मृतक विनीत मनोचा की बिरहाना रोड स्थित दवा की दुकान ‘फार्मा ट्रेडर्स‘ में कार्य करता था।दुकान में हुए एक चोरी के मामले के बाद विनीत ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। लेकिन दुकान और घर के अन्य कार्यों के चलते उसका घर में आना-जाना लगा रहता था। इसी भरोसे और घर की पूरी रेकी का फायदा उठाकर उसने इस जघन्य हत्याकांड की साजिश रची थी

कैसे हुई थी हत्या ? घर के CCTV ने खोला राज

यह पूरा जघन्य  हत्याकांड कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पॉश सोसाइटी रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-104 में शनिवार रात को हुआ था। 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके ही बेडरूम में बेरहमी से गर्दन रेतकर और धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। कमरे में हर तरफ खून बिखरा था और घटना स्थल पर मृतक और आरोपियों के बीच हुए संघर्ष के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

सोसाइटी के CCTV से घटना की पूरी टाइमलाइन सामने आई है।

 Wholesale Medicine Distributor Murder Kanpur :

रात 9:40 बजे:  मृतक का बेटा सुब्रत मनोचा अपनी पत्नी शालू और 6 साल के बेटे श्रीजय के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में घर से निकला।

रात 9:46 बजे:  बेटे के निकलने के महज 8 मिनट बाद ही दोनों आरोपी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और घात लगाकर बैठ गए।

रात 10:58 बजे: विनीत मनोचा घर वापस लौटे।

रात 11:28 बजे: हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फ्लैट से बाहर निकलते हुए CCTV में कैद हुए।

रविवार तड़के 4:30 बजे जब सुब्रत परिवार के साथ वापस लौटा तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि मौके से लूटपाट जैसा कुछ नहीं मिला, जिससे साफ था कि यह रंजिशन हत्या है। पुलिस ने अपार्टमेंट का DVR और एंट्री रजिस्टर जब्त कर लिया था।

मृतक के परिवार में कौन-कौन है ?

मृतक विनीत मनोचा शहर के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी थे और लगभग 1 करोड़ से ज्यादा के फ्लैट में रहते थे। उनकी पत्नी पुनीता एक मैरिज काउंसलर हैं और घटना के समय गाजियाबाद गई हुई थीं। उनकी बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में इंजीनियर हैं। बेटा सुब्रत पिता के साथ ही दवा के थोक व्यापार में हाथ बंटाता था।

 एडीसीपी कल्याणपुर राजेश कुमार पांडे के द्वारा दी गई बाईट 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की पूछताछ कर रही है और बहू की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़े…….

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें