Kanpur Ghatampur News: अस्पताल में नर्स से हैवानियत,मामा और भांजे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,दोनों गिरफ्तार
- Kanpur Ghatampur News: घाटमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है, जहाँ अस्पताल के संचालक और उसके ...
- Kanpur Ghatampur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र ...
- यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आरोप एक ऐसे अस्पताल पर लगे हैं जहां लोग इलाज के लिए भरोसे क...
Kanpur Ghatampur News: घाटमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है, जहाँ अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे।

निजी अस्पताल जहां नर्स के साथ हुआ गैंगरेप
Kanpur Ghatampur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आरोप एक ऐसे अस्पताल पर लगे हैं जहां लोग इलाज के लिए भरोसे के साथ जाते हैं।
क्या है पूरी घटना ?
जानकारी के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, लेकिन उसका मायका घाटमपुर में है। वह 10 जुलाई 2026 से घाटमपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अस्पताल का संचालक सत्यम सैनी, जो रेउना थाना क्षेत्र के रहटी गांव का निवासी है, और उसका भांजा ललित सैनी शुरू से ही उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। काम के दौरान अश्लील टिप्पणियां और हरकतें की जाती थीं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़िता ने शुरू में यह सब सहन किया, लेकिन आरोपियों की हिम्मत लगातार बढ़ती गई।
रेस्टोरेंट और अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में वारदात का आरोप
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त को आरोपी सत्यम सैनी उसके घर कार लेकर आया और इमरजेंसी डिलीवरी का बहाना बनाकर उसे अस्पताल चलने के लिए कहा। पीड़िता मानवता के नाते उसके साथ चली गई, लेकिन आरोप है कि अस्पताल ले जाने के बजाय वह उसे जहानाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बने होटल के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ जबरन गलत काम किया गया और उसकी फोटो व वीडियो बना ली गई।
इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने और पीड़िता व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद अस्पताल संचालक और उसका भांजा लगातार उसे डराते-धमकाते रहे। आरोप है कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर जैसी संवेदनशील जगह पर भी उसके साथ कई बार जबरदस्ती की गई।
पीड़िता ने बताया कि 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे फिर से एक होटल में ले गया और वहां भी उसके साथ Sham हरकत की गई। लगातार हो रहे शोषण से तंग आकर पीड़िता ने 1 सितंबर को अपने ससुराल जाकर अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई।
पति ने किया विरोध तो मिली जान से मारने की धमकी
जब पीड़िता के पति को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर विरोध जताया। आरोप है कि सत्यम ने फोन पर ही पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवार ने हिम्मत जुटाकर घाटमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
नर्स के साथ हुए गैंगरेप के मामले में एसीपी घाटमपुर द्वारा दी गई बाईट
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
(Hospital Operator Arrested )
इस मामले में घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों सत्यम सैनी और ललित सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान की कार्रवाई भी कराई जाएगी। पुलिस होटल और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
अस्पतालों की आड़ में हो रहे अपराधों पर सवाल (Kanpur Ghatampur Nurse Case)
इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अस्पताल में मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, वहीं अगर ऐसी घटनाएं होंगी तो लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा। स्वास्थ्य विभाग को भी ऐसे अस्पतालों के पंजीकरण और वहां काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सख्त नियम बनाने की जरूरत है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।