Kanpur Incidence News: कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा,भारी बारिश में परिवार के दो रोटी कमाने निकले चाचा और भतीजा हादसे के हुए शिकार ,हाई टेंशन की चपेट में आने से हुई मौत - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा,भारी बारिश में परिवार के दो रोटी कमाने निकले चाचा और भतीजा हादसे के हुए शिकार ,हाई टेंशन की चपेट में आने से हुई मौत

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र में भारी वारिश में परिवार के लिये दो वक़्त की रोटी कमाने निकले चाचा और...
  •  रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास स्थित बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्लैट क...
  • 30 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट और पीछे की बस्ती के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।

Kanpur Incidence News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र में भारी वारिश में परिवार के लिये दो वक़्त की रोटी कमाने निकले चाचा और भतीजे के हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण दोंनो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से दोंनो परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं घटना अन्य लोग भी घायल हो गये, जिनका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

घटना स्थल के वीडियो 

Kanpur Incidence News:  रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास स्थित बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्लैट की बालकनी में एल्युमिनियम का काम देखने गए चाचा-भतीजे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ काम कर रहा तीसरा कारीगर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट और पीछे की बस्ती के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल व मौके पर मौजूद पुलिस की पूछताछ के वीडियो

कैसे हुआ हादसा ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाजी अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पांडव नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल की संचालिका रीना सिंह का फ्लैट है। रीना सिंह ने बताया कि रामलला निवासी छोटू पाल उर्फ राजपाल कई वर्षों से उनके यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था। उसकी पत्नी मिथलेश फ्लैट की साफ-सफाई करती है और फ्लैट की चाबी उसी के पास रहती थी।

फ्लैट के पीछे की बालकनी खुली हुई थी, जिसे बंद कराने के लिए एल्युमिनियम का काम कराना था। शनिवार को छोटू पाल अपने भतीजे राहुल पाल और मसवानपुर निवासी कारीगर रिजवान को लेकर नाप लेने के लिए फ्लैट पर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि माप के दौरान लोहे का इंचीटेप बालकनी के बिल्कुल पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे तेज धमाके के साथ तीनों करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े।

धमाका सुनकर मौके पर पहुंचे लोग, सीपीआर देकर बचाने का किया प्रयास

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी और नीचे के फ्लोर में रहने वाले आशीष यादव ने बताया कि शनिवार सुबह तेज धमाके की आवाज आई। फ्लैट के पीछे रहने वाले लोगों ने आकर बताया कि कुछ लोग करंट की चपेट में आ गए हैं। अपार्टमेंट के लोग दौड़कर फ्लैट पर पहुंचे। फ्लैट अंदर से बंद था, जिसे किसी तरह खोलकर लोग अंदर दाखिल हुए तो तीनों अचेत पड़े थे।

लोगों ने तुरंत फ्लैट की एमसीबी (MCB) गिराई और तीनों को सीपीआर (CPR) देने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। आनन-फानन में उन्हें शनैश्वर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टरों ने छोटू पाल और राहुल पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिजवान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

घटना के बाद परिवारों में मचा कोहराम

मृतक 40 वर्षीय छोटू पाल उर्फ राजपाल रावतपुर में रामलला मंदिर के पीछे रहते थे। परिवार में पिता विश्राम पाल, मां मुन्नीदेवी, पत्नी सुमन उर्फ मिथलेश, 14 साल की बेटी सौम्या, 12 साल की बेटी श्रेया और 3 साल का बेटा है।

दूसरे मृतक 27 वर्षीय राहुल पाल उर्फ अभिषेक परिवार में चाचा-भतीजे के रिश्ते में थे। राहुल पूर्णिमा एल्युमिनियम एंड ग्लास वर्क्स के नाम से दुकान चलाते थे और ठेके पर काम करते थे। उनके परिवार में पिता दीनदयाल पाल, पत्नी सुचेता पाल और 4 साल की बेटी पूर्णिमा है। वह पीजी की पढ़ाई कर रही है।

वहीं घायल 28 वर्षीय रिजवान मसवानपुर का रहने वाला है। उसके परिवार में मां, भाई इमरान, शाहिद और रमजान हैं। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। दोनों मृतक ही परिवार में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे, जिससे अब परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

रावतपुर थाना क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं ऐसे कई हादसे

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रावतपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कई हादसे हो चुके हैं। एक महा पूर्व भी  शटरिंग का कार्य करते वक्त एक कारीगर की इसी तरह मौत हो गई थी। अवैध निर्माण और बालकनी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइनों को हटाने या सुरक्षित करने की लगातार मांग कर रहे है।

घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह के द्वारा दी गई बाइट 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और केस्को को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें