Kanpur International Love Jihad Case: कानपुर में इंटरनेशनल लव, धोखा और 60 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला, थाईलैंड की युवती ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, कारोबारी इरफान गिरफ्तार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर में इंटरनेशनल लव, धोखा और 60 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला, थाईलैंड की युवती ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, कारोबारी इरफान गिरफ्तार

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर पुलिस ने थाईलैंड की एक महिला से 60 लाख रुपये की ठगी करने, मारपीट करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले एक य...
  • कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। थाईलैंड में कैंटीन और रेस्टो...
  • युवती थाईलैंड से न्याय की तलाश में सीधे कानपुर पहुंची और अनवरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते...

Kanpur International Love Jihad Case: कानपुर पुलिस ने थाईलैंड की एक महिला से 60 लाख रुपये की ठगी करने, मारपीट करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।थाईलैंड की एक महिला ने कानपुर के एक कारोबारी पर धोखाधड़ी, मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

Kanpur Irfan Arrested: कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। थाईलैंड में कैंटीन और रेस्टोरेंट चलाने वाली एक युवती ने कानपुर के लाटूश रोड निवासी कारोबारी मोहम्मद इरफान पर शादी के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी, धर्म परिवर्तन के दबाव और पहले से शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

युवती थाईलैंड से न्याय की तलाश में सीधे कानपुर पहुंची और अनवरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, थाईलैंड में की शादी

जानकारी के अनुसार थाईलैंड की पीड़िता और कानपुर के इरफान की जान-पहचान करीब 4 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इरफान का कारोबार के सिलसिले में थाईलैंड आना-जाना लगा रहता था।

धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी, दोस्ती प्यार में बदली। युवती का आरोप है कि इरफान ने खुद को अविवाहित बताया था। करीब दो साल पहले दोनों ने थाईलैंड में ही स्थानीय रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। शादी की फोटो और दस्तावेज युवती ने पुलिस को सौंपे हैं।

थाईलैंड की युवती के साथ धोखाधड़ी और लव जिहाद करने वाला इरफान

60 लाख रुपये की ठगी का आरोप

युवती का दावा है कि शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे लेने शुरू कर दिए। कभी कारोबार में नुकसान, कभी भारत में प्रॉपर्टी, कभी परिवार की दिक्कत बताकर इरफान ने उससे कुल मिलाकर करीब 60 लाख रुपये ले लिए।

पीड़िता के मुताबिक यह पैसा सिर्फ उसकी कमाई का नहीं था, बल्कि उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर भी इरफान को दिया था। थाईलैंड में वह खुद मेहनत से कैंटीन चलाती है।

पैसे मांगे तो धर्म परिवर्तन और बुर्का पहनने का दबाव

मामले में सबसे गंभीर मोड़ तब आया जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इरफान ने पैसे लौटाने के लिए शर्त रख दी।

युवती का आरोप है कि इरफान ने कहा कि अगर उसे पैसे चाहिए तो उसे भारत आकर उसके साथ रहना होगा, इस्लाम धर्म अपनाना होगा और बुर्का पहनना होगा। युवती ने इस शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया।

फरवरी 2026 में भारत लौटा और संपर्क तोड़ा

पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2026 में इरफान अचानक भारत लौट आया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे फोन उठाना बंद कर दिया। मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। कई महीने तक संपर्क करने की कोशिश के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो युवती को शक हुआ।

न्याय और अपने पैसे वापस पाने के लिए वह खुद 6 अक्टूबर को कानपुर पहुंची।

कैमरे से मुँह छिपाता हुआ ठगी और लव जिहाद का आरोपी इरफ़ान 

कानपुर पहुंचने पर खुला दूसरा राज – 12 साल पहले हो चुकी थी शादी

6 अक्टूबर को युवती एक परिचित के साथ लाटूश रोड स्थित इरफान के घर पहुंची। वहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गए।

युवती का आरोप है कि घर पर उसे पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है। करीब 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने थाईलैंड जाकर युवती से दूसरी शादी की और खुद को कुंवारा बताया।

युवती का यह भी आरोप है कि जब उसने घर पर सवाल उठाए तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में डीसीपी  सेंट्रल के द्वारा दी गई बाइट 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर अनवरगंज थाने में इरफान के खिलाफ धोखाधड़ी, शादी का झांसा देकर ठगी, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब शादी के दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन, 60 लाख के लेन-देन और व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है।

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने शादी के फोटो, दस्तावेज और अन्य सबूत पुलिस को दिए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

क्यों है यह मामला इतना गंभीर?

यह मामला सिर्फ ठगी का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। थाईलैंड की युवती का कानपुर तक न्याय के लिए आना इस केस को और भी चर्चित बना रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है, लेकिन इस घटना ने कानपुर में विदेशी युवतियों से संपर्क रखकर ठगी करने वाले गिरोहों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट -अजय कुमार वर्मा

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें