Kanpur Murder News:हसनपुर में 58 साल की महिला की हत्या कर 25 लाख की लूट, पुलिस को अपनों पर शक, 1KM के CCTV खंगाले
- Kanpur Murder News: रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर में एक 58 वर्षीय वृद्धा की 25 लाख की लूट के बाद खाना खाते समय हत्य...
- Uttar Pradesh (Kanpur): रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम के हसनपुर में हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस की जांच अब परिवा...
- Kanpur Murder News: खाना खाते समय हुई वारदात, परिचित पर शक
Kanpur Murder News: रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर में एक 58 वर्षीय वृद्धा की 25 लाख की लूट के बाद खाना खाते समय हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 1 किलोमीटर तक के CCTV खंगाल डाले हैं, पुलिस के सूत्र की माने तो घटना को अंजाम देने वाला कोई परिचित ही है।
Uttar Pradesh (Kanpur): रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम के हसनपुर में हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस की जांच अब परिवार और करीबियों पर आकर टिक गई है। यहां 58 वर्षीय उमा कुशवाहा की गला दबाकर हत्या कर घर से करीब 25 लाख के जेवर और नकदी लूट ली गई।
Kanpur Murder News: खाना खाते समय हुई वारदात, परिचित पर शक
मंगलवार को पति शिवमंगल कुशवाहा और बड़ा बेटा अमरीश दुकान गए थे। घर में उमा अकेली थीं। शाम को लौटने पर कुर्सी पर उनका शव मिला, सामने थाली में दाल-रोटी रखी थी। घर में जबरन घुसने का कोई निशान नहीं मिला, इससे पुलिस को शक है कि वारदात को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है जो खाना खाते वक्त घर आया।
बेटे के बयान पर उलझी पुलिस, 1 किमी तक के CCTV से कर रही मिलान
पुलिस ने बेटे अमरीश से दो बार पूछताछ की है। अमरीश ने बताया कि वह सुबह 10:30 बजे दुकान से आवास विकास डाकखाने गया, 11:45 पर घर आकर एक घंटे रुका और खाना लेकर फिर दुकान चला गया। शाम 6 बजे लौटकर उसने स्कूटी मोतीलाल स्कूल के पास खड़ी की और चाचा सरजू नारायण के घर चाय पीने गया। पहले उसने चाचा के घर जाने की बात छिपाई थी, इसलिए पुलिस अब उसके पूरे रूट का CCTV फुटेज से सत्यापन कर रही है।
बहू अलग रह रही, दोनों के मोबाइल जब्त
अमरीश की पत्नी नेहा 3 महीने से बच्चों के साथ गोविंदनगर में अलग रह रही है। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के मोबाइल जब्त कर CDR और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के 1 किमी दायरे के सभी CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट समेत कई साक्ष्य जुटाए हैं।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसर बोले- परिचित का हाथ, जल्द होगा खुलासा
संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) विपिन टांडा ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच परखी और परिजनों व किरायेदारों से पूछताछ की। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिचित के शामिल होने की आशंका है और कुछ अहम सुराग मिले हैं।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
उमा कुशवाहा का डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है जिसे आगे फोरेंसिक लैब भेजा जायेगा ।
Kanpur Murder News: तहरीर पर मुकदमा दर्ज, 4 टीमें गठित, CCTV खंगाल रही पुलिस
डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम आबिदी ने बताया कि परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिये चार टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही घटना के समय घर और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की तहरीर और अब तक सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
इस लेटेस्ट खबर को पढ़े……….