Kanpur Murder News: रतन ऑर्बिट के फ़्लैट में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, घर का नौकर निकला कातिल - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

रतन ऑर्बिट के फ़्लैट में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, घर का नौकर निकला कातिल

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतन ऑर्बिट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके फ्लैट में गला रेतकर हत्या की गई। ...
  • कानपुर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत ...
  • पार्टी कर लौटे बेटेबहू ने देखा पिता का खून से लथपथ शव

Kanpur Murder News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतन ऑर्बिट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके फ्लैट में गला रेतकर हत्या की गई। जघन्य हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को चिन्हित किया है, जिसमें मुख्य आरोपी घर का नौकर है।

Kanpur Murder News: कानपुर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके ही फ्लैट नंबर C-104 में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या का लगभग खुलासा कर दिया है, जिसमें घर के ही नौकर पर शक गहरा गया है।

पार्टी कर लौटे बेटे-बहू ने देखा पिता का खून से लथपथ शव

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात विनीत मनोचा घर पर अकेले थे। उनके बेटे सुबरात मनोचा अपनी पत्नी के साथ रात करीब 9:40 बजे एक पार्टी के लिए घर से बाहर गए थे। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे जब दोनों पार्टी से लौटे तो फ्लैट के अंदर पिता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की थी। बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी ने खोला पूरे हत्याकांड का सच 

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है।

  •  रात 9:38 बजे बेटा सुबरात परिवार के साथ फ्लैट से निकलता दिखा।
  • ठीक 8 मिनट बाद रात 9:46 बजे दो संदिग्ध युवक अपार्टमेंट में दाखिल हुए। उस वक्त विनीत मनोचा भी घर पर नहीं थे। दोनों के पास घर की चाबी थी और वे अंदर जाकर इंतजार करने लगे।
  •  रात 10:58 बजे विनीत मनोचा घर लौटते हुए फुटेज में दिखे।
  •  हत्या के बाद दोनों आरोपी रात 11:28 बजे फ्लैट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।

पुलिस के मुताबिक बेटे ने एक आरोपी की पहचान अपने घर के नौकर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि विनीत मनोचा नौकर को पसंद नहीं करते थे और अक्सर उसे डांटते-फटकारते रहते थे। इसी रंजिश में नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें– 

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें