कानपुर : नगर निगम के डस्टबिन में बिना कपड़े नवजात बच्ची का शव फेंका, कुत्तों ने नोचा ,देख कर लोगों का दिल रोया  - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर : नगर निगम के डस्टबिन में बिना कपड़े नवजात बच्ची का शव फेंका, कुत्तों ने नोचा ,देख कर लोगों का दिल रोया 

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • बताया जा रहा है कि सुबह के समय पनकी रोड स्थित आवास विकास नंबर 1 के बाहर कानपुर नगर निगम के द्वारा रखे गए एक डस्टबिन क...
  • घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पनकी रोड़ चौकी इंचार्ज विपिन मोरल ने कूड़े से भ...
  • नवजात के शव को फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस 

Uttar Pardesh (Kanpur) : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर मंगलवार को दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नगर निगम के डस्टबिन में एक निवस्त्र नवजात बच्ची का  क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि सुबह के समय पनकी रोड स्थित आवास विकास नंबर 1 के बाहर कानपुर नगर निगम के द्वारा रखे गए एक डस्टबिन के पास कुत्तों का झुंड देख वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों  और राहगीरों ने मुंह पर खून लगा हुआ देख कर डस्टबिन में झांक कर देखा । जब लोगों के द्वारा  झांक कर देखा गया , तो उसमें निर्वस्त्र एक नवजात बच्ची का शव दिखाई पड़ा। जिसको आवारा जानवरों के द्वारा नोचा गया था। घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय लोगोंके द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पनकी रोड़ चौकी इंचार्ज विपिन मोरल ने कूड़े से भरे डस्टबिन के अंदर कूद कर एक कपड़े में लपेट कर नवजात के शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर कल्याणपुर सीएचसी भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्रीय लोग चौकी इंचार्ज के द्वारा डस्टबिन से शव निकालना के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

नवजात के शव को फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है। यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि नवजात के शव को कूड़े में कौन फेंक गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले में छानबीन कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

नवजात का शव देख लोगों का मन हुआ द्रवित 

डस्टबिन में मिले मासूम के शव को देखकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मन द्रवित हो उठे। महिलाओ और राहगीरो की आंखें डबडबा आई। वहीं लोग जन्म देने वाली निर्दय मां को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कि जन्म के तुरंत बाद ही नवजात बच्ची को इस तरह कूड़े में फेंक दिया गया, जिसने दुनिया में आते ही ठीक से आंखें भी नहीं खोली थी।

घटना पर थाना प्रभारी ने क्या कहा

घटना के संबंध में कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करा कर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें