कानपुर : बीजेपी के पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य का घर चोरों का बना आसान निशाना,15 लाख का माल हुआ पार - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

बीजेपी के पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य का घर चोरों का बना आसान निशाना,15 लाख का माल हुआ पार

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कमिश्नरेट के रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने प...
  • चोरों ने सुनसान घर को बनाया निशाना 
  • भाजपा नेता अशोक कुमार अपनी पत्नी आशा के साथ सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। उनका बेटा पारिजात पत्नी के साथ गुरु...

Uttar Pradesh : कानपुर के थाना रावतपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य का सूना घर बना चोरों का निशाना ,15 लाख के माल पर हांथ किया साफ

कानपुर : कमिश्नरेट के रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने पड़े घर को चोरों ने आसान निशाना बनाया । चोर चोरी करने के इरादे से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये के सामान पर हांथ साफ कर दिया । शनिवार देर शाम लखनऊ से लौटने पर अशोक कुमार को घटना की पूरी जानकारी दी । सूचना पर डायल 112 और गुरुदेव पैलेस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

चोरों ने सुनसान घर को बनाया निशाना 

भाजपा नेता अशोक कुमार अपनी पत्नी आशा के साथ सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। उनका बेटा पारिजात पत्नी के साथ गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। लगभग सात माह पहले उनके बेटे के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस कारण उनकी पत्नी आशा करीब एक माह पहले गुरुग्राम अपने बेटे पारिजात के यहाँ चली गई थीं।जबकि उनकी बेटी अरुणिमा मुरादाबाद में रहती हैं और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

बीजेपी नेता अशोक कुमार के अनुसार 18 अगस्त 2026 की शाम को वह भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में शामिल होने लखनऊ गए थे। अगले दिन उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में हिस्सा लिया। जब वह शनिवार की देर शाम अपने घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला था। चोरों ने लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और उनके, पत्नी, बेटे व बहू के कमरों में रखी सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए।

15 लाख की चोरी का अनुमान 

भाजपा नेता अशोक कुमार ने बताया कि पत्नी के घर पर मौजूद नहीं होने की वजह से चोरी गए सामान का पूर्ण रूप से अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक आकलन में नकदी, जेवरात और अन्य सामान समेत करीब 15 लाख रुपये की  संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है।

घटना की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने पर थाना रावतपुर की पुलिस चौकी गुरुदेव पैलेस के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। साथ ही सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले शुरू कर दिये है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई टीमों का गठन कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें