कानपुर : पुलिस की नाक के नीचे ऑटो और ई रिक्शा चालकों की अराजकता, राहगीरों के साथ-साथ ट्रेन के आवागवन में बने रोड़ा - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर : पुलिस की नाक के नीचे ऑटो और ई रिक्शा चालकों की अराजकता, राहगीरों के साथ-साथ ट्रेन के आवागवन में बने रोड़ा

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर: ट्रैफिक पुलिस और कुछ दलालो के संरक्षण में कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई...
  • जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर एक ऑटो चालक अपना ऑटो सीधे रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। इसी ...
  • फाटक बंद होता देख बाकी सभी वाहन ट्रैक से हट गए, लेकिन सवारी के लालच में ऑटो चालक ट्रैक पर ही डटा रहा। ट्रेन के बिल्कु...

UTTAR PRADESH (KANPUR) : कल्याणपुर क्रॉसिंग पर मौत को दावत: ट्रैक पर ऑटो खड़ा कर भरता रहा सवारियां, ट्रेन आते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस बनी मूकदर्शक

कानपुर: ट्रैफिक पुलिस और कुछ दलालो के संरक्षण में कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है की आम जनता क्या तो ट्रेन को भी निकालने के लिये जादू जहर करनी पड़ रही है । वहीं इस अराजकता के चलते सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे हुआ।

ट्रैक पर ऑटो खड़ा कर भरता रहा सवारी

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर एक ऑटो चालक अपना ऑटो सीधे रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान ट्रेन के आने का समय हो गया और रेलवे कर्मी ने फाटक बंद करना शुरू कर दिया।

फाटक बंद होता देख बाकी सभी वाहन ट्रैक से हट गए, लेकिन सवारी के लालच में ऑटो चालक ट्रैक पर ही डटा रहा। ट्रेन के बिल्कुल नजदीक आने पर उसने जल्दबाजी में ऑटो को तिरछा कर ट्रेन के लिए रास्ता बनाया। उस वक्त क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। जरा सी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि ट्रेन गुजरते ही चालक ने फिर से उसी जगह ट्रैक पर ऑटो खड़ा कर दिया और सवारियां भरने लगा।

चंद कदम दूर पुलिस, फिर भी अराजकता बरकरार

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि कल्याणपुर क्रॉसिंग पर यह रोज का नजारा है। ऑटो और ई-रिक्शा चालक आए दिन ट्रैक के पास और ट्रैक पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे जाम लगता है और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी होती है। वही जब राहगीर और स्थानीय लोग जब इस अराजकताक विरोध करते हैं। तो दबंग ऑटो और ई रिक्शा चालक उनके साथ गाली गलौज के साथ-साथ अभद्रता करते हैं। कभी-कभी उनके सथ मारपीट भी कर देते हैं। आपको बताते चलें विगत कुछ महा पूर्व अतिक्रमणक लेकर एक हत्याभ हो चुकी है।

लोगों में आक्रोश है कि क्रॉसिंग से कुछ ही कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, फिर भी खुलेआम ट्रैक पर हो रही इस अराजकता पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं इस क्रॉसिंग पर वाहनों से सुविधा शुल्क लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुके हैं।

व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना सिर्फ एक ऑटो चालक की अराजकता पूर्ण लापरवाही नहीं, बल्कि कल्याणपुर क्रॉसिंग की बदहाल यातायात व्यवस्था की पोल खोलती है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि रेलवे क्रॉसिंग के 50 मीटर के दायरे में ऑटो और ई-रिक्शा खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ वहां तैनात यातायात पुलिस की जवाबदेही भी तय की जाए।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें