कर्नाटक : विजयपुरा की भूतनाथ झील में महिला और उसके 5 बच्चों के मिले शव, क्षेत्र में फैली दहशत - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कर्नाटक : विजयपुरा की भूतनाथ झील में महिला और उसके 5 बच्चों के मिले शव, क्षेत्र में फैली दहशत

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • KARNATKA : विजयपुरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित भूतनाल झील में...
  • पुलिस ने मृतकों की पहचान टिकोटा तालुक के तोरावी गांव की रहने वाली शोभा जलगेरी (मां) और उसके पांच बच्चों विद्या (14), ...
  • विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निंबार्गी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाल झील में 6 शव त...

North Karnataka: विजयपुरा में दिल दहलाने वाली वारदात, भूतनाल झील में मां समेत 5 बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

KARNATKA : विजयपुरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित भूतनाल झील में एक मां और उसके पांच मासूम बच्चों के शव उतराते हुए मिले हैं। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतकों की हुई पहचान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान टिकोटा तालुक के तोरावी गांव की रहने वाली शोभा जलगेरी (मां) और उसके पांच बच्चों विद्या (14), सुवर्णा (14), गौदेश (10), सानिका (7) और विकास (5) के रूप में हुई है।

सुबह 8:45 बजे झील में दिखे शव

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निंबार्गी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाल झील में 6 शव तैर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाला।

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतका के पति भीमराय ने सोमवार को ही विजयपुरा ग्रामीण थाने में पत्नी और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी शोभा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 24 अगस्त को शोभा का अपने पति भीमराय से विवाद हुआ था। विवाद श्रावण सोमवार की तैयारियों को लेकर बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान शोभा ने घर छोड़ने और बच्चों के साथ जान देने की बात कही थी।

इसके बाद वह सुबह करीब 6 बजे अपने चार बच्चों के साथ घर से निकल गई। रास्ते में वह एक आवासीय स्कूल गई, जहां उसका एक बेटा पढ़ता था जिसे सुनने में परेशानी है, उसे भी साथ ले लिया। चूंकि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई थी, इसलिए उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

एसपी निंबार्गी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह के बाद सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हत्या समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें