Lakhimpur Kheri School Firing: चिल्ड्रेन्स एकेडमी में महिला टीचर की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, दोनों की मौत - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

चिल्ड्रेन्स एकेडमी में महिला टीचर की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, दोनों की मौत

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में एक सिरफिरे युवक ने घुसकर महिला टीचर पर ताबड़तोड़ तीन गोल...
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। यह...
  • मृतकों की पहचान 28 वर्षीय महिला शिक्षिका निशात फातिमा और 30 वर्षीय युवक साउद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ह...

Lakhimpur Kheri School Firing: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में एक सिरफिरे युवक ने घुसकर महिला टीचर पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना स्थल के वीडियो

Lakhimpur Kheri School Firing: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। यहां सोमवार दोपहर शहर के प्रतिष्ठित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल के अंदर एक युवक ने घुसकर महिला शिक्षिका की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज वारदात बच्चों के सामने क्लासरूम के पास हुई, जिसके बाद स्कूल परिसर में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय महिला शिक्षिका निशात फातिमा और 30 वर्षीय युवक साउद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्कूल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुई वारदात ? छुट्टी से ठीक पहले घुसा हमलावर

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है, जब स्कूल में आखिरी पीरियड चल रहा था और कुछ ही देर में छुट्टी होने वाली थी। इसी दौरान 30 वर्षीय युवक साउद अवैध हथियार लेकर स्कूल के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर वह सीधे स्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा क्लास ले रही थीं।

चश्मदीदों के अनुसार, साउद ने पहले शिक्षिका को क्लास से बाहर बुलाकर बात करने की कोशिश की। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद वह उन्हें बातों में उलझाकर दूसरी मंजिल के एक खाली कॉरिडोर की तरफ ले गया। वहां दोनों के बीच तेज कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि अचानक साउद ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर निशात फातिमा पर नजदीक से दो गोलियां दाग दीं।

गोली लगते ही शिक्षिका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बच्चों ने जब यह दृश्य देखा तो चीख-पुकार मच गई। इसी बीच हमलावर युवक ने उसी हथियार से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 घटना के बाद रोते बिलखते बच्चे

गोलियों की आवाज से मची भगदड़, बच्चों में दहशत

क्लासरूम के अंदर गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे स्कूल में दहशत फैल गई। छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बच्चे डर के मारे क्लासरूम में ही टेबल के नीचे छिप गए। शिक्षकों ने आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही लखीमपुर खीरी की एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके साथ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह भी स्कूल पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे स्कूल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए।

क्या था हत्या के पीछे का कारण ? प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में इस दोहरे हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय सूत्रों और पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक युवक साउद और महिला शिक्षिका निशात फातिमा के बीच पहले से जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस को शक है कि एकतरफा प्यार या आपसी रंजिश के चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

एसएसपी ने बताया कि मौके से एक देसी तमंचा बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर एक बाहरी युवक हथियार लेकर स्कूल परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया? क्या स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे? अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जिला प्रशासन ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया है और जिले के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दिए हैं।

शहर में शोक और आक्रोश का माहौल

लखीमपुर खीरी जैसे शांत शहर में स्कूल के अंदर हुई इस खूनी वारदात से लोगों में आक्रोश और दुख दोनों है। मृतक शिक्षिका निशात फातिमा एक होनहार और मिलनसार शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। उनके इस तरह चले जाने से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस खबर को देखें……

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें