Oman Coast MT El Gaia Attack: ओमान तट पर MT El Gaia जहाज पर मिसाइल हमला,14 में से 13 भारतीय नाविक सुरक्षित रेस्क्यू, 1 अब भी लापता, MEA ने की निंदा - Democracysamachar.com
राजनीति ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

ओमान तट पर MT El Gaia जहाज पर मिसाइल हमला,14 में से 13 भारतीय नाविक सुरक्षित रेस्क्यू, 1 अब भी लापता, MEA ने की निंदा

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद भारतीय नौसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर सवार 13 भारतीय चालक...
  •   ओमान तट के पास अरब सागर में रविवार को एक बड़े हमले की खबर सामने आई है। यहां पनामा के झंडे वाले कमर्शियल ऑयल टैंकर M...
  • ओमानी नेवी और कोस्ट गार्ड द्वारा चलाए गए त्वरित सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 14 में से 13 भारतीय नाविकों को सुरक्ष...

Oman Coast MT El Gaia Attack: ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद भारतीय नौसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर सवार 13 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

 मिसाइल हमले में तबाह हुए अन्य जहाजों के फोटो

Oman Coast MT El Gaia Attack:  ओमान तट के पास अरब सागर में रविवार को एक बड़े हमले की खबर सामने आई है। यहां पनामा के झंडे वाले कमर्शियल ऑयल टैंकर MT El Gaia पर अज्ञात हमला हुआ है। इस जहाज पर 14 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। हमले के तुरंत बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) और ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास हरकत में आ गया।

ओमानी नेवी और कोस्ट गार्ड द्वारा चलाए गए त्वरित सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 14 में से 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें तट पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि, एक भारतीय नाविक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए समंदर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि कमर्शियल जहाजों और निर्दोष नाविकों को निशाना बनाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

क्या है पूरा मामला, कहां हुआ हमला ?

जानकारी के अनुसार, MT El Gaia नामक यह कमर्शियल टैंकर पनामा के ध्वज के तहत पंजीकृत है और यह खाड़ी क्षेत्र से होते हुए जा रहा था। रविवार को जब यह जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी इस पर हमला हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स में आशंका जताई जा रही है कि यह हमला ड्रोन या मिसाइल से किया गया हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

हमले के बाद जहाज पर सवार भारतीय दूतावास के मुताबिक, जहाज पर कुल 14 भारतीय नागरिक क्रू मेंबर के तौर पर तैनात थे। हमले की सूचना मिलते ही ओमान में भारतीय दूतावास ने ओमानी अधिकारियों से संपर्क साधा। ओमान की नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा, “पनामा ध्वज वाले टैंकर एल गैया पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 13 भारतीयों के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और सभी को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया है। एक भारतीय क्रू सदस्य अभी भी लापता है, जिसके लिए ऑपरेशन जारी है।”

MEA ने की हमले की कड़ी निंदा, शांति की अपील

इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। MEA ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हम ओमान तट के पास MT El Gaia पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम लापता भारतीय नागरिक की जल्द से जल्द सकुशल वापसी की कामना करते हैं।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “कमर्शियल जहाजों, नाविकों, आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है। हम क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित हैं और तत्काल तनाव कम करने और शांति के लिए बातचीत व कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील करते हैं।”

MEA ने यह भी कहा कि क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। भारत ने इस मुश्किल घड़ी में त्वरित मदद के लिए ओमानी अधिकारियों और ओमान सरकार का धन्यवाद भी किया है।

एक महीने पहले लाल सागर में भी भारतीय जहाज पर हुआ था हमला

यह पिछले डेढ़ महीने में भारतीय नाविकों से जुड़ी दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को यमन के तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज MSV Faiz Noor-e-Oliya पर भी हमला हुआ था। उस हमले के बाद जहाज समंदर में डूब गया था। उस जहाज पर भी 13 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें सौभाग्य से सुरक्षित बचा लिया गया था। उस समय रियाद और यमन में भारतीय मिशन ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

लगातार हो रहे इन हमलों ने लाल सागर, अरब सागर और अदन की खाड़ी के व्यापारिक मार्ग को असुरक्षित बना दिया है। इन हमलों के पीछे हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, जो इजरायल-हमास युद्ध के बाद से इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

फिलहाल ओमान तट पर लापता एक भारतीय नाविक की तलाश जारी है और भारतीय दूतावास लगातार ओमानी अधिकारियों के संपर्क में है।

इस खबर को पढ़े….

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें