Sonbhadra : ख़ौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, नौकरी और करोड़ों की संपत्ति हड़पना था मकसद
- सोनभद्र: बीना कॉलोनी में एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या क...
- शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसका प्रेमी विकास ...
- 23 अगस्त की रात बीना स्टेडियम, जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला था। शुरू में यह म...
Uttar Pradesh (Sonbhadra): पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला, उसके प्रेमी और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शव को सड़क किनारे लिटा दिया, ताकि इसे सड़क हादसा दिखाया जा सके।
सोनभद्र: बीना कॉलोनी में एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा ने अपने प्रेमी विकास चौहान के साथ मिलकर की थी। हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने चालाकी पकड़ ली।
चार आरोपी गिरफ्तार
शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसका प्रेमी विकास चौहान और उनके दो साथी अनुराग सिंह उर्फ बादल और जमशीला गांव निवासी सोनू गुप्ता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों का चालान कर दिया गया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
23 अगस्त की रात बीना स्टेडियम, जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला था। शुरू में यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि प्रियंका का विकास से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को रमाशंकर ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को घर पर एक साथ देख लिया था, जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ।
विवाद के दौरान ही प्रियंका और विकास ने मिलकर रमाशंकर का गला दबा दिया और पत्थर के फर्श पर सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या को हादसा दिखाने की साजिश
हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए विकास ने अपने साथियों अनुराग और सोनू के साथ मिलकर शव को चादर और गमछे में लपेटा और सड़क किनारे ले जाकर लिटा दिया। इसके बाद वाहन से चोट पहुंचाकर इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे नौकरी और करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की नीयत भी सामने आ रही है।