Sultanpur Ambulance Accident: सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, बेटे समेत 4 की मौत - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, बेटे समेत 4 की मौत

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्र...
  • दुर्घटना स्थल व राहत बचाव कार्य के वीडियो 
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। चंडीगढ़ में तैना...

Sultanpur Ambulance Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हलियापुर थाना क्षेत्र में 79.6 किलोमीटर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना स्थल व राहत बचाव कार्य के वीडियो 

Sultanpur Latest News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। चंडीगढ़ में तैनात शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस सुल्तानपुर-अयोध्या बॉर्डर पर हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में एंबुलेंस में सवार शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 79.6 किलोमीटर प्वाइंट के पास सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और आर्मी के जवान

कौन थे सूबेदार मेजर सत्यवान?

मृतक सूबेदार मेजर सत्यवान देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गलिया दुधैला गांव के रहने वाले थे। वह चंडीगढ़ में तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। सेना ने सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजा था।

उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से देवरिया ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में उनके परिवार के तीन लोग भी सवार थे – उनके भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और बेटे गौरव सिंह। एंबुलेंस जसपाल नाम का ड्राइवर चला रहा था। चंडीगढ़ से देवरिया तक का लंबा सफर तय कर वे यूपी में घुसे ही थे कि यह अनहोनी हो गई।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस तेज रफ्तार में थी। हलियापुर के पास पहले किसी अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में घुस गया। चीख-पुकार सुनकर एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की टीम और हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में गौरव सिंह और ड्राइवर जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन चौधरी और राम समुझ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अयोध्या के कुमारगंज स्थित सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक साथ 4 जिंदगियां खत्म हो गईं।

गांव में पसरा मातम, दोहरी मौत से सदमा

जैसे ही इस हादसे की खबर देवरिया के गलिया दुधैला गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के लोग शहीद सूबेदार मेजर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें एक नहीं बल्कि चार शवों का इंतजार करना पड़ रहा है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना स्थल मैजूद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के द्वारा दी गई बाइट 

शहीद का पार्थिव शरीर थाने में सुरक्षित

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ हलियापुर थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। सेना के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और ट्रक ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है कि उसने ट्रक एक्सप्रेसवे किनारे क्यों खड़ा किया था।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

एक्सप्रेसवे पर क्यों बढ़ रहे हादसे?

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार, ड्राइवर को झपकी आना और सड़क किनारे खड़े वाहन हादसे की बड़ी वजह बन रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और थकान होने पर रुक-रुक कर चलें।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें