Kanpur : सोने की अंगूठी गिरवी रखने पर पति – पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने खाया जहर, हुई मौत
- Kanpur : कमिश्नरेट पुलिस के थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत मकड़ीखेड़ा में स्थित चैतन्य बिहार में रहने बाले पति-पत्नी ...
- कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में पड़ने बाले चैतन्य बिहार निवासी ऋतिक वर्मा नॉनवेज का ठेला लगाकर अपना गुजर बसर करता है। वह ...
- मृतका के पति ऋतिक ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि उसकी पत्नी अल्का ने विगत 22 अगस्त को अपनी अंगूठी 17 हजार रुपय...
Uttar Pardesh (Kanpur) : अंगूठी गिरवी रखने पर पति – पत्नी के बीच हुई मारपीट, पति ने पत्नी को मारा थप्पड़, महिला ने खाया ज़हर, हुई मौत
Kanpur : कमिश्नरेट पुलिस के थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत मकड़ीखेड़ा में स्थित चैतन्य बिहार में रहने बाले पति-पत्नी के बीच अंगूठी गिरवी रखने को लेकर विवाद हुआ , जो देर रात एक दर्दनाक घटना में तब्दील हो गया। दोनों के बीच हुए झगड़े के दौरान पति द्वारा थप्पड़ मारने से आहत पत्नी (27) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब सुबह पति की नींद से जागा तो उसकी पत्नी कमरे के बाहर गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई मिली। पति ने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों और परिजनों की सूचना पर थाना कल्याणपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से जाँच-पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
अंगूठी गिरवी रखने पर पति भड़का
कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में पड़ने बाले चैतन्य बिहार निवासी ऋतिक वर्मा नॉनवेज का ठेला लगाकर अपना गुजर बसर करता है। वह केवल अपनी पत्नी अल्का वर्मा (27) के साथ रहता था। ऋतिक ने बताया कि उन्होनें ने करीब चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के प्रेम विवाह करने के बाद दोनों के परिवार ने उन्हें अलग कर दिया था। जिसके बाद दोनों चैतन्य बिहार में मकान किराये पर लेकर रह रहे थे।
पति ने पुलिस को घटना की दी जानकारी
मृतका के पति ऋतिक ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि उसकी पत्नी अल्का ने विगत 22 अगस्त को अपनी अंगूठी 17 हजार रुपये में गिरवी रख आई थी। अंगूठी गिरवी रखने को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेेकर रविवार देर रात को इसी बात पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान विवाद बढ़ने पर ऋतिक ने अल्का को थप्पड़ मार दिये। उसके थप्पड़ मारने से आहत अल्का ने देर रात संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया।इसके बाद हालत बिगड़ने पर वह कमरे के बाहर आकर गिर पड़ी। परंतु ऋतिक को घटना की जानकारी सुबह सोकर उठाने पर हुई । जब उसने पत्नी को कमरे के बाहर गंभीर हालत में पड़ा देखकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। उनकी मदद से उसने अल्का को पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, परंतु वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी होते ही डायल 112 को किया फोन
जैसे ही पत्नी की मौत के बारे में पता चला वैसे ही पति ऋतिक ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर घटना की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रार्थनापत्र के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अंगूठी गिरवी रखने को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी प्रकाश में आई है। लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नियम अनुसार कोई कार्यवाही की जाएगी ।