CM Yogi Mathura News: विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा,लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए - CM योगी - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

CM Yogi Mathura News: विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा,लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए – CM योगी

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • CM Yogi Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा दौरे के दौर...
  • CM Yogi Mathura News: 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ब्रज की धरा से प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण ज...
  • इसमें 540 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और 437 करोड़ की 167 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही आवास योजना ...

CM Yogi Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा दौरे के दौरान 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और अन्य स्थानों पर हमारे मंदिरों को तोड़ा, लेकिन वे सनातन आस्था और भगवान श्रीकृष्णराधारानी की स्मृतिपरंपरा को मिटा नहीं पाए।

CM Yogi Mathura News: 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ब्रज की धरा से प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वृंदावन के गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसमें 540 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और 437 करोड़ की 167 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में 72 करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की गई।

CM Yogi Mathura News:  हरिदास जी ने भक्ति को संगीत बनाया – CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज ने भक्ति को संगीत का स्वरूप दिया, संगीत को साधना बनाया और समाज की चेतना से जोड़ा। उनकी साधना ने सम्राट तक को भक्ति रस से जोड़ा। महान संगीतज्ञ तानसेन उनके ही शिष्य थे।

CM Yogi Mathura News: विकास के नाम पर विरासत का अपमान हुआ

CM योगी ने कहा कि लंबे समय तक विकास को केवल सड़क, बिजली, पानी के चश्मे से देखा गया। विकास के नाम पर विरासत का अपमान होता रहा। विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों ने इतिहास को नष्ट किया, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने विरासत की उपेक्षा की हद पार कर दी।

2017 से पहले उपद्रव होता था, अब उत्सव होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन अब जिस उत्सव के लिए जाने जाते हैं, वह 2017 से पहले संभव नहीं था। उन्होंने जून 2016 के जवाहरबाग कांड का जिक्र किया, जिसमें 29 लोग मारे गए थे और 2 पुलिस अधिकारी शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि पहले बरेली में महीनों दंगे होते थे, दंगाइयों को CM आवास में सम्मानित किया जाता था। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ में दंगे होते थे। साढ़े 9 साल में यूपी दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ है। अब उत्सव से पहले तैयारी होती है, पहले उपद्रव की आशंका रहती थी।

CM Yogi Mathura News: मथुरा सनातन के संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक

CM ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्ष, संरक्षण, पुनर्निर्माण और सनातन की निरंतरता का इतिहास है। मथुरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। केशव देव मंदिर ने कई आक्रमण सहे, लेकिन आक्रांताजन्माष्टमी रोक पाए, न बरसाना की होली, न गोवर्धन परिक्रमा।

काशी विश्वनाथ को औरंगजेब ने तोड़ा, लेकिन परंपरा नहीं टूटी। अहिल्याबाई होलकर ने पुनर्निर्माण कराया और आज काशी विश्वनाथ धाम भव्य है। अयोध्या में 1528 में बाबर ने मंदिर तोड़कर ढांचा बनवाया, लेकिन परिक्रमाएं नहीं रुकीं और आज भव्य राम मंदिर बन गया है। यही सनातन की शक्ति है।

CM Yogi Mathura News: ब्रज में 1000 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 साल में ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 1000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं पूरी की हैं। वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, राधाकुंड, गोकुल, बलदेव को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, कुंडों का जीर्णोद्धार हो रहा है। बांके बिहारी मंदिर के आसपास भव्य कॉरिडोर, रोपवे, मेगा पार्किंग और राया अर्बन नोड पर काम चल रहा है।

सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना और 400 एकड़ में एशिया का सबसे बड़ा सिटी वनसौरभी वन’ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था से पिछले साल 156 करोड़ पर्यटक यूपी आए और सावन में अकेले 5 करोड़ कांवड़ यात्री गाजियाबाद से हरिद्वार तक निकले।

इस मौके पर संत विजय कौशल जी, मंत्री लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

इस ख़बर को भी पढ़े……..

UP Outsourcing Employees New Rules 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी अब होगी सुरक्षित, मिलेगा लाखों का ईलाज और बीमा

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें