Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर जल भराव में BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का टायर फटा, पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार , दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए चंद्रपाल सिंह लोधी - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

गंगा एक्सप्रेस-वे पर जल भराव में BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का टायर फटा, पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार , दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए चंद्रपाल सिंह लोधी

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • यूपी के बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। स्याना के पोटा कबूलपुर गांव के पास बीजेपी विधायक चंद्रपा...
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार की शाम एक बड़े सड़क हादसे में भाजपा विधायक की जान बाल-बाल बच गई ।पूर्व मुख्यमंत्री...
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए अपनी टोयोटा फॉर्...

Ganga Expressway Accident: यूपी के बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। स्याना के पोटा कबूलपुर गांव के पास बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में विधायक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज 

Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार की शाम एक बड़े सड़क हादसे में भाजपा विधायक की जान बाल-बाल बच गई ।पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के कार्य डिबाई की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की तेज़ रफ़्तार टोयटा फॉर्च्यूनर कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर फिसलते हुए एक पोल से जा कर टकरा गई। इस हादसे में 63 वर्षीय विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए , जबकि इस हादसे में उनका PRO, गनर और ड्राइवर  चोटिल हो गये ।गंगा एक्सप्रेस वे पर लगे CCTV में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जाने कैसे हुआ हादसा ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार से अपने पीआरओ और गनर के साथ रवाना हुए थे। वहीं निकलने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी मुलाकात की थी।

सफर के दौरान शाम करीब 4 बजे जब उनकी फॉर्च्यूनर हापुड़ सीमा के पास बीबीनगर थाना क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, गंगा एक्सप्रेस वे पर हो रही तेज बारिश के कारण सड़क पर जलभराव बाले हिस्से में अचानक ड्राइविंग साइड का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय कार की रफ़्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटा के आस पास रही होगी।

कार का टायर फटते ही ड्राइवर विनोद कुमार ने नियंत्रण खो दिया और  बेकाबू फॉर्च्यूनर कार फिसलते हुए सड़क किनारे घास वाले हिस्से में लगे एक लोहे के पोल से जाकर जोरदार तरीके से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल का वीडियो

एयरबैग से बची जान, घायल विधायक दिल्ली AIIMS हुए रेफर

दुर्घटना के दौरान टक्कर लगते ही कार के चारों एयरबैग खुल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई । इस हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गये, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को  कार से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया ।

हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं उनके PRO अनूप सिंह और गनर राजेश सिंह उर्फ अमित को भी चोटें आई, जबकि घटना में ड्राइवर विनोद कुमार बाल-बाल बच गया।

पुलिस के द्वारा पहले सभी को हापुड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विधायक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हुए दिल्ली AIIMS के ट्रॉमा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और विधायक की हालत स्थिर है।

घटना पर PRO के दावे और CCTV में मिला अंतर

बीजेपी विधायक के PRO अनूप सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त अचानक सामने एक कार आ गई थी, जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और बारिश व जलभराव के कारण कार फिसल गई। लेकिन एक्सप्रेस-वे के CCTV फुटेज में घटना के समय दूसरी कोई गाड़ी नजर नहीं आई , बल्कि टायर फटने के बाद ही कार अनियंत्रित होती दिखाई पड़ी । पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और क्रैश हुई फॉर्च्यूनर को  एक्सप्रेस-वे पर घटना की जगह से हटा दिया गया है।

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी डिबाई कोतवाली के बदरपुर गांव के निवासी हैं। उनके घायल होने की खबर मिलते ही गृह, विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चिंता फैल गई है ।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें