राघोपुर दियारा में नाव पलटी, भोज खाने जा रहे 14 लोग समाये मौत के मुँह में, क्षेत्र में मचा कोहराम
- बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 20 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव के गंगा नदी में ...
- घटनास्थल के वीडियो और उससे संबंधित अन्य वीडियो
- बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाजीपुर के राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ...
Hajipur Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 20 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव के गंगा नदी में पलट जाने से कम से कम 14 लोगों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
घटनास्थल के वीडियो और उससे संबंधित अन्य वीडियो
Ganga River Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाजीपुर के राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो पड़ोस के गांव में भोज खाने जा रहे थे। हादसे में 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर 15 साल से कम उम्र के बच्चे हैं।
जिला अधिकारी से लिपट कर रोती हुई पीड़ित महिला
यह हादसा राघोपुर दियारा के रामपुर श्यामचंद गांव के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का क्षेत्र है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
घटना में पीड़ित व्यक्ति की बाइट
भोज में जा रहे थे, रास्ते में काल बन गई गंगा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामपुर श्यामचंद गांव के लोग सिंहेश्वर राय के यहां भोज खाने के लिए एक छोटी नाव से गंगा पार कर रहे थे। नाव में 15 से 20 लोग सवार थे। नदी की बीच धारा में पहुंचते ही अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई।
नाव पलटते ही सभी लोग गहरे पानी में गिर गए। रात का अंधेरा होने के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। एक पिता ने रोते हुए बताया, “मेरी तीन बच्चियां अंकिता, सुनीता और अमृता भोज खाने जा रही थीं, नाव डूबने से तीनों डूब गईं।”
घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन
13 बच्चों समेत 14 की मौत, 6 घायल
वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात 8:30 बजे सूचना मिली कि एक छोटी नाव में 15 से 20 बच्चे पड़ोस के गांव में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई।
इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वैशाली डीएम के अनुसार, मृतकों में 13 बच्चे हैं। वहीं, 6 से 7 लोगों को स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बचा लिया है। तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 6 घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच हाजीपुर भेजा गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
मृतकों व घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजने के वीडियो
डीएम वर्षा सिंह ने कहा, “नाव में कितने लोग सवार थे, इसका सही आंकड़ा अभी नहीं है। इसलिए रातभर SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।”
घटना के संबंध में जिलाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा दी गई जानकारी
प्रशासन मौके पर, सीएम ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही डीएम वर्षा सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से देर रात तक शवों की तलाश की जा रही थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।”
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
घटना पर शोक जताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों और प्रशासन से राहत बचाव में तेजी लाने का आग्रह किया है।”
क्यों पलटी नाव ?
फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और छोटी नाव में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने को कारण माना जा रहा है। दियारा क्षेत्र में अक्सर बिना सुरक्षा उपायों के नावों का संचालन होता है, जिसमें लाइफ जैकेट तक नहीं होती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।