Kanpur Chaubeypur Murder News: पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनी वारदात, 6 घंटे पहले बड़े भाई पर हमला फिर घर के बाहर छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,2 आरोपी गिरफ्तार
- Kanpur Chaubeypur Murder News: कानपुर कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र अतर्गत पढ़ने वाले वाजिदपुर गांव में अपराधियों...
- Kanpur Chaubeypur Murder News: उत्तर प्रदेश (कानपुर) चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से दिल दहला देने वाली वार...
- Kanpur Chaubeypur Murder News: घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर फायरिंग
Kanpur Chaubeypur Murder News: कानपुर कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र अतर्गत पढ़ने वाले वाजिदपुर गांव में अपराधियों ने पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते एक युवक गिरिजा निषाद को उसी के घर के बाहर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया वहीं आरोपियों ने मृतक युवक के बड़े भाई पर भी लाठी डंडो से जानलेवा हमल किया था। पुलिस ने अब तक 2 लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Chaubeypur Murder News: उत्तर प्रदेश (कानपुर) चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश में 26 साल के युवक गिरिजा शंकर निषाद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के 6 घंटे पहले ही उसके बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Chaubeypur Murder News: घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर फायरिंग
मृतक वाजिदपुर ग्राम पंचायत के चिंतापुरवा गांव निवासी गिरिजा शंकर निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद है, जो लोडर चलाकर परिवार का पालन करता था। परिवार में 5 भाई और माता-पिता हैं।
बुधवार रात करीब 9 बजे वह लोडर लेकर घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद रात 10:30 बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही कुलदीप निषाद, उसके पिता रामऔतार निषाद, सुरेंद्र निषाद और एक अन्य साथी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने और बाएं हाथ में गोली लगने से गिरिजा जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। परिजन उसे बिठूर के जगदीश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Kanpur Chaubeypur Murder News: जमीन और मछली पालन को लेकर था विवाद, 2022 से चल रही रंजिश
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच गंगा किनारे की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। साल 2022 के पंचायत चुनाव के दौरान भी दोनों पक्षों में धारदार हथियार से मारपीट हुई थी, जिसमें गिरिजा के हाथ में चोट आई थी। तभी से रंजिश चली आ रही थी।
Kanpur Chaubeypur Murder News: पुलिस एक्शन: 2 गिरफ्तार, एक की तलाश जारीपहले बड़े भाई पर हमला, फिर छोटे की हत्या
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे बड़े भाई रामनरेश निषाद, जो मछली पालन का काम करते हैं, का मछली पकड़ने को लेकर कुलदीप से विवाद हुआ था। कुलदीप ने साथियों के साथ मिलकर रामनरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर रामनरेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और अस्पताल में भर्ती हुए। इसी घटना के 6 घंटे बाद छोटे भाई गिरिजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Kanpur Chaubeypur Murder News: पुलिस एक्शन: 2 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
सूचना मिलते ही एसीपी अंकित कुमार अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों की तहरीर पर कुलदीप निषाद, रामऔतार निषाद, सुरेंद्र निषाद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
इस खबर को देखें……..