कानपुर:मदद के बहाने सीनियर सिटीजन से की लूट,पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
- कानपुर : लिफ्ट देने के बहाने सीनियर सिटीजन महिला से लूटी सोने की बाली, पुलिस ने एनकाउंटर में किया लंगड़ा
- उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट के कल्याणपुर थाना के इंद्रानगर चौकी क्षेत्र में बाइक से लिफ्ट देने के बहाने अधिवक्ता...
- डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार आरोपी की पहचान कोहना निवासी इमरान उर्फ राजा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने...
कानपुर : लिफ्ट देने के बहाने सीनियर सिटीजन महिला से लूटी सोने की बाली, पुलिस ने एनकाउंटर में किया लंगड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट के कल्याणपुर थाना के इंद्रानगर चौकी क्षेत्र में बाइक से लिफ्ट देने के बहाने अधिवक्ता की बुजुर्ग मां के कान से सोने की बाली नोंचकर फरार हुए लुटेरे को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दांये पैर में गोली लगी है।उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया गया है।
अपराधी पर पहले से हैं आधा दर्जन से अधिक मुक़दमे
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार आरोपी की पहचान कोहना निवासी इमरान उर्फ राजा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गई सोने की बाली , वारदात में इस्तेमाल बाइक और 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। इमरान के खिलाफ कई थानों में छह आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

मदद का झांसा देकर की लूट
पुलिस के अनुसार राजकीय उन्नयन बस्ती(CTS) निवासी प्रेम कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं।उनकी मां संतोष कुमारी मंगलवार को इंदिरा नगर में घर का दैनिक निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में बाइक सवार इमरान ने उन्हें घर छोड़ने की मदद करने को कहा। बुजुर्ग महिला थकान के कारण उसके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गईं।
आरोपी ने लूट की घटना को दिया अंजाम
इंद्रा नगर क्षेत्र के गौतम बुद्ध चौराहे के पास आरोपी ने बाइक रोक दी। बुजुर्ग महिला के नीचे उतरते ही उसने उनके कान की बाली नोंच लिया और बाइक से फरार हो गया।वहीं संतोष कुमारी ने शोर मचाते हुए लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। घर पहुंचकर उनके साथ हुई लूट की घटना के बारे में अपने बेटे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस छानबीन कर अपराधी की पहचान
पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दी गई लिखित प्रार्थनापत्र के आधार पर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक सीसीटीवी में आरोपी बाइक से जाता दिखाई पड़ा । फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर और तलाश में जुट गई थी।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़
देर शाम शुक्रवार को बिठूर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई पड़ा जिसको पुलिस टीम के द्वारा रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भागते हुए टीम पर फायर झोंक दिया ।जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी,जिसके वह घायल हो कर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया ।
लुटेरे के पास बरामद हुआ लूटा हुआ माल
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लूटा गया बाला बेचने के लिए सुनार के पास जा रहा था। पुलिस ने लूट का माल और बाइक बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।