कानपुर में व्यापारी की गला काटकर हत्या,धड़ सड़क पर मिला,12 फीट दूर गड्ढे में उतराता मिला सिर
- उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक श्रृंगार व्यापारी की गला काटकर ब...
- घटनास्थल पर पुलिस कार्यवाही करती हुई
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। बिल्हौर-मकनपुर र...
Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक श्रृंगार व्यापारी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद शव के धड़ को सड़क पर छोड़कर भाग निकले, जबकि सिर घटनास्थल से करीब 12 फीट दूर पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं।
घटनास्थल पर पुलिस कार्यवाही करती हुई
Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। बिल्हौर-मकनपुर रोड पर दिनदहाड़े एक व्यापारी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शव का धड़ सड़क पर पड़ा था और सिर 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में फेंका गया था।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राज किशोर पटवा के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर एकत्र भीड़ और शव के पास रोती बिलखती पत्नी
सुबह 8 बजे निकले थे घर से, 9 बजे मिली लाश
जानकारी के मुताबिक राज किशोर पटवा मूल रूप से देवहा गांव के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल वह बिल्हौर कस्बे के वैष्णव नगर मोहल्ले में पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी मधु और तीन बेटियां शुभी, अंशी और नैंसी हैं।
पत्नी मधु ने बताया कि राज किशोर महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचने का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी साइकिल से देवहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।
सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने बिल्हौर से करीब 50 किमी दूर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास सड़क पर एक शव पड़ा देखा। धड़ के पास ही साइकिल और अंगौछा पड़ा था लेकिन सिर गायब था। राहगीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बिल्हौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने शव की पहचान राज किशोर पटवा के रूप में की और परिजनों को खबर दी।
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन
मौके पर कोहराम, पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
पति की हत्या की खबर मिलते ही पत्नी मधु और तीनों बेटियां दौड़ते हुए मौके पर पहुंचीं। सड़क पर पड़ी लाश देखकर वह बदहवास हो गईं और सड़क पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगीं। बड़ी बेटी शुभी बार-बार पापा-पापा कहकर बिलख रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। दृश्य इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
12 फीट दूर गड्ढे में मिला सिर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो धड़ के आसपास सिर नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद घटनास्थल से लगभग 10 से 12 फीट की दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में सिर पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर गला काटने के अलावा कोई और चोट का निशान नहीं मिला है। आशंका है कि हत्यारों ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी एसएम कासिम आबिदी और एसीपी अंकित कुमार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किसी से रंजिश नहीं, फिर क्यों हुई हत्या ?
बड़ी बेटी शुभी ने बताया कि उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीधे-साधे व्यक्ति थे और अपने काम से काम रखते थे। परिवार का भी किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई?
क्या यह लूट के इरादे से की गई हत्या है? या फिर पुरानी रंजिश का मामला है? या फिर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
घटना पर डीसीपी पश्चिम के द्वारा दी गई बाइट
डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया, “परिवार से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। हत्या का खुलासा करने के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
*इलाके में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश*
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे बिल्हौर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि यह एक चुनौतीपूर्ण केस है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
Jamui Encounter News: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार