Uttar Pradesh (Kanpur) : महिला की मौत के बाद हाईवे पर हुआ हंगामा, पथराव में दो इंस्पेक्टर सहित तीन घायल - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Uttar Pradesh (Kanpur) : महिला की मौत के बाद हाईवे पर हुआ हंगामा, पथराव में दो इंस्पेक्टर सहित तीन घायल

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Uttar Pradesh: कानपुर में महिला की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम; पुलिस पर पथराव, 2 इंस्पेक्टर समेत 3...
  • कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक...
  • शेखपुर गांव निवासी माला (32) की शादी 8 साल पहले लालूखेड़ा गांव के मुन्ना निषाद से हुई थी। उनके दो बच्चे रुद्रा और वैष...

Uttar Pradesh: कानपुर में महिला की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम; पुलिस पर पथराव, 2 इंस्पेक्टर समेत 3 घायल

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। जाम खुलवाने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा घायल हो गए। पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला ?

शेखपुर गांव निवासी माला (32) की शादी 8 साल पहले लालूखेड़ा गांव के मुन्ना निषाद से हुई थी। उनके दो बच्चे रुद्रा और वैष्णवी हैं। मायके वालों के अनुसार शनिवार को माला की तबीयत खराब थी। उसका भाई शनि उसे दवा दिलाकर दोपहर 3 बजे ससुराल छोड़कर आया था।

एक घंटे बाद ही पति मुन्ना का फोन आया कि माला ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर मायके वाले लालूखेड़ा पहुंचे तो माला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद हाईवे पर जाम और पथराव

रविवार शाम 5:45 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले शव लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने ससुराल वालों पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी प्रभारी राजवीर सिंह घायल हो गए। तीनों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना पर एडीसीपी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह समेत 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और हाईवे से जाम खुलवाया। इस दौरान परिजन शव लेकर गांव भाग गए।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि भीड़ में कुछ लोग नशे में थे। पुलिस पर हमला, यातायात बाधित करने और हंगामा करने पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अतिरिक्त फोर्स बुलाकर शव को ई-रिक्शा से गांव भिजवाया गया।

डीसीपी ने कहा कि परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस पर हमला करने और भीड़ को उकसाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें