Muzaffarnagar Murder News: मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खूनी वारदात को दिया अंजाम,10 लाख में कराई पति की हत्या, 60 घंटे में खुला राज - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खूनी वारदात को दिया अंजाम,10 लाख में कराई पति की हत्या, 60 घंटे में खुला राज

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर हत्याकांड का पुलिस ने 60 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के ...
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र में क...
  • पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के लिए 10 लाख रुपये में स...

Muzaffarnagar Murder News: मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर हत्याकांड का पुलिस ने 60 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी और जमीन बेचकर 10 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।

हत्याकांड के समय के वीडियो

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने 60 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी रेखा ही निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की पूरी साजिश रची थी।

आरोपित पत्नी हत्या

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसके लिए पत्नी ने जमीन बेचने तक की बात कही थी।

जंगल में मिला था किसान का शव

घटना 27 सितंबर की है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर के जंगल में 50-52 वर्षीय किसान प्रवीण उर्फ परविंदर का लहूलुहान शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रवीण को दो गोलियां मारी गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े किसान की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने तुरंत 4 टीमें गठित की। एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी इंस्पेक्टर के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया।

पत्नी और प्रेमी निकले कातिल

पुलिस ने जब कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर जांच शुरू की तो शक की सुई मृतक की पत्नी रेखा पर गई। कड़ाई से पूछताछ में रेखा टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक रेखा का गांव के ही विकास नाम के युवक से पिछले 6-7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विकास पहले प्रवीण का दोस्त था और इसी वजह से उसका घर पर आना-जाना था। धीरे-धीरे विकास की नजदीकियां रेखा से बढ़ गईं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। 2018-19 से दोनों का अफेयर चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे।

जब प्रवीण को इस रिश्ते का पता चला तो उसने विरोध किया। रेखा का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसके बाद रेखा और विकास ने प्रवीण को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

10 लाख में तय हुआ मर्डर का सौदा

एसएसपी के मुताबिक साजिश के तहत रेखा ने कहा कि बिना पैसे के यह काम नहीं होगा। उसने अपनी जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने की बात कही। इसी 10 लाख में पति की हत्या का सौदा तय हुआ।

विकास ने इस काम के लिए राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह नाम के दो शूटर्स को तैयार किया। पुलिस जांच में एक और एंगल सामने आया। आरोपी राजा उर्फ काला के प्रवीण पर करीब डेढ़ लाख रुपये उधार थे, जो प्रवीण लौटा नहीं रहा था। विकास ने इसी रंजिश का फायदा उठाया और राजा को 3 लाख रुपये देने का लालच दिया। कल्याण सिंह को भी 3 लाख रुपये देने की बात तय हुई।

मृतक की फाइल फोटो

जंगल में बुलाकर मारी दो गोली

प्लान के मुताबिक 27 सितंबर को प्रवीण को बहाने से अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे राजा और कल्याण ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों ने एक-एक गोली मारी, जो प्रवीण के शरीर में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल दो 315 बोर के अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, 4 मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक नया छोटा मोबाइल और सिम सिर्फ इसी वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदा था, जिसे भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई बाइट 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 60 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा करना बड़ी कामयाबी है। प्रेम प्रसंग, पैसों का लेनदेन और जमीन बेचकर हत्या की साजिश, इन तीनों कड़ियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें