Vrindavan Crime News: आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से हड़कंप,चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या ? गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान ? - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से हड़कंप,चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या ? गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान ?

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  •   वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से हड़कंप,चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी की हुई मौत, हत्या या आत्महत्...
  • उत्तर प्रदेश में तीर्थ नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक कु...
  • घटना के बाद पूरे आश्रम और सोसाइटी में हड़कंप मच गया। वृंदावन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया ...

Vrindavan Crime News:  वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से हड़कंप,चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या ? गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान ?

घटनास्थल व उससे संबंधित वीडियो

Vrindavan Crime News: उत्तर प्रदेश में तीर्थ नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक कुमार लोधी उर्फ रसिक दुलारी सरन (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह वह आश्रम के पीछे स्थित एक सोसाइटी के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे आश्रम और सोसाइटी में हड़कंप मच गया। वृंदावन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले को लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।

कौन थे दीपक कुमार लोधी उर्फ रसिक दुलारी ?

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक कुमार लोधी के रूप में हुई है। आश्रम में उन्हें रसिक दुलारी सरन के नाम से जाना जाता था। जानकारी के मुताबिक वह पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पीछे बनी सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहे थे।

परिजनों के मुताबिक दीपक ने फरवरी 2025 में प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बना ली थी और आश्रम में ही सेवा करने लगे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया था और अपना पूरा समय भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों में बिताने लगे थे।

शुक्रवार सुबह क्या हुआ ?

एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सोसाइटी के लोगों ने एक व्यक्ति को अपार्टमेंट के नीचे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा गया। घटना की जानकारी तत्काल आश्रम के लोगों और पुलिस को दी गई। घायल संत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा हुआ कि यह चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन बाद में शरीर पर मिले चोट के कई निशानों ने मामले को संदिग्ध बना दिया। कुछ रिपोर्टों में गुप्तांग पर भी चोट की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

वहीं पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक चौथी मंजिल पर कैसे पहुंचे,कमरे में खून से सना ग्राइंडर कैसे आया और गिरने से पहले वहां कौन कौन मौजूद था और घटना से ठीक पहले क्या हुआ था।

परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप,परिवार से संपर्क टूटने का दावा

इस घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह मृतक के परिजन जबलपुर से वृंदावन पहुंचे। उनके द्वारा पुलिस के सामने कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दीपक के आश्रम से जुड़ने के बाद से उनका परिवार से संपर्क लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। पिछले करीब 2 वर्ष से परिवार की उनसे फोन पर कोई बात भी नहीं हो पाई थी। परिजनों ने दावा किया कि जून महीने में जब वे वृंदावन आए थे, तब उन्होंने दीपक से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

परिजनों ने आश्रम के कुछ सेवादारों पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए, मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, परिजनों के इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल कर रही है।

क्षेत्राधिकाररी वृंदावन के द्वारा दी गई भाई बाइट 

घटना की जांच में जुटी पुलिस, आश्रम ने साधी चुप्पी

वृंदावन कोतवाली पुलिस और फॉरेनसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना के फुटेज खंगाल रही है, सोसाइटी में रहने वाले लोगों और आश्रम के सेवादारों से भी पूछताछ कर रही है।

सबसे अहम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मानी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ होगा कि मौत की वजह केवल ऊंचाई से गिरने से लगी चोटें हैं या शरीर पर पहले से कोई अन्य चोटें भी थीं। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर अभी तक प्रेमानंद महाराज के आश्रम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोसाइटी में रहने वाले लोग भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, जिससे कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हत्या या आत्महत्या – पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। यह आत्महत्या है, हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश के तहत हत्या है, यह जांच पूरी होने पर ही साफ हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

किसी भी व्यक्ति या संस्था पर आरोप जांच पूरी होने से पहले कुछ कहना संभव नहीं होगा। वहीं परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है,दूसरी ओर पुलिस हर एंगल से मामले की गहन छानबीन कर रही है।

 

  1. रसिक दुलारी सरन उर्फ़ दीपक यादव की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई ?
  2. आत्महत्या य हत्या है ?
  3. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमरे में खून से सना ग्राइंडर कहाँ से आया ?
  4. दीपक लोधी के शरीर और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान कैसे आये ?
  5. परिवार से संपर्क में क्यों नहीं था मृतक दीपक लोधी ?
  6. 2 वर्ष पूर्व आए परिजनों से क्यों नहीं मिलने दिया गया दीपक लोधी को ?

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें