Weather 2026 Update: मॉनसून गया, फिर भी नहीं थमा बारिश का दौर - 12 अक्टूबर तक दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

मॉनसून गया, फिर भी नहीं थमा बारिश का दौर – 12 अक्टूबर तक दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती ह...
  •   देश से मॉनसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कई ...
  • खासकर हिमालयी राज्यों में तो बारिश के साथ बर्फबारी भी शुरू हो गई है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू क...

Weather 2026 Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं चक्रवात के असर से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अनुमान है।

प्रतिकात्मा फ़ोटो (Weather Department Alert )

IMD Rain Alert:  देश से मॉनसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सिस्टम के कारण पूरे उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक अगले 5 से 7 दिन बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा।

खासकर हिमालयी राज्यों में तो बारिश के साथ बर्फबारी भी शुरू हो गई है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पहाड़ों पर बदला मौसम, बर्फबारी से बढ़ी ठंड (Jammu Kashmir Snowfall)

मौसम विभाग ने बताया कि 10 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, ऊधमपुर, अनंतनाग, पुलवामा और डोडा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल में शिमला, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति में भी रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।

दिल्ली-UP, पंजाब, हरियाणा में 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार

दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 से 12 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी यूपी में भी 10 अक्टूबर तक बारिश के संकेत हैं। राजस्थान में भी कुछ जिलों में हल्के बादल और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार, बंगाल, झारखंड में बिजली गिरने का अलर्ट (Bihar Bengal Jharkhand Rain)

पूर्वी भारत में सिक्किम के आसपास एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और बिहार से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम में अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

बिहार और झारखंड में 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को खुले में न निकलने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में भी बरसेंगे बादल

मध्य भारत में भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। मध्य प्रदेश में 9 अक्टूबर तक और छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 8 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु के तट और मन्नार की खाड़ी के ऊपर भी साइक्लोनिक एक्टिविटी देखी जा रही है, जिससे दक्षिणी राज्यों में भी बारिश हो रही है। मन्नार की खाड़ी से अरब सागर तक एक और ट्रफ लाइन बनी है।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की तीव्रता अब धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन हल्की बारिश जारी रहेगी।

क्यों हो रही है अक्टूबर में बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मॉनसून की विदाई के बाद भी 3 सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर असर दिखा रहा है, दूसरा बंगाल की खाड़ी में ट्रफ बना हुआ है और तीसरा अरब सागर से आ रही नमी के कारण मध्य भारत में बारिश करा रहा है। इसीलिए अक्टूबर में भी देश के बड़े हिस्से में बादल और बारिश का मौसम बना हुआ है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें