Yasin Malik Divorce News: आतंकी यासीन मलिक का पत्नी को तलाक, कोर्ट में दिया हलफनामा - बोला, 8 साल से नहीं हुई बात, बोला विधवा की तरह मत जिओ - Democracysamachar.com
राजनीति ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Yasin Malik Divorce News: आतंकी यासीन मलिक का पत्नी को तलाक, कोर्ट में दिया हलफनामा – बोला, 8 साल से नहीं हुई बात, बोला विधवा की तरह मत जिओ

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Yasin Malik Divorce News:तिहाड़ जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक का 4 भारतीय वायुसेना के कर्मियों की हत्या, केंद्रीय मंत्...
  • नई दिल्ली / जम्मू : जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) चीफ और आतंकी यासीन मलिक ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मल...
  • हलफनामे में मलिक ने लिखा है कि पिछले 8 साल से उसकी पत्नी से कोई बातचीत नहीं हुई है। न तो फोन पर बात करने की इजाजत मिल...

Yasin Malik Divorce News:तिहाड़ जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक का 4 भारतीय वायुसेना के कर्मियों की हत्या, केंद्रीय मंत्री के अपहरण सहित देशद्रोह जैसी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

नई दिल्ली / जम्मू : जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) चीफ और आतंकी यासीन मलिक ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक से तलाक लेने का फैसला किया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मलिक ने जम्मू की अदालत को हलफनामा भेजकर तलाक की इच्छा जताई है।

हलफनामे में मलिक ने लिखा है कि पिछले 8 साल से उसकी पत्नी से कोई बातचीत नहीं हुई है। न तो फोन पर बात करने की इजाजत मिली और न ही वीडियो कॉल पर मुलाकात हो पाई।

Yasin Malik Divorce News: मां,पत्नी और बेटी के नाम लिखा भावुक संदेश

यासीन मलिक ने यह हलफनामा अपनी तीन सबसे करीबी लोगों – मां, पत्नी मुशाल और 13 साल की बेटी रज़िया सुल्ताना के नाम संदेश के तौर पर लिखा है।

पत्नी मुशाल के लिए उसने लिखा, “मुझे आपकी आवाज सुने 8 साल हो गए हैं। मैं नहीं चाहता कि आप अपनी बाकी जिंदगी मेरे हालात के बोझ तले या विधवा की तरह जिएं। मैं चाहता हूं कि आप सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करें।”

मलिक ने आगे लिखा, “आप मुझसे 20 साल छोटी हैं। मैं नहीं चाहता आप मेरी किस्मत की चिंता और अनिश्चितता में जिएं। मैं इस दुनिया में और अगली जिंदगी में भी आप दोनों से हमेशा प्यार करूंगा।”

मलिक ने साफ किया कि यह हलफनामा दया या सहानुभूति पाने के लिए नहीं है, बल्कि उसकी अंतरात्मा की आखिरी बात है।

Yasin Malik Divorce News: कौन है यासीन मलिक ?

यासीन मलिक का जन्म 1963 में हुआ था। वह प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का प्रमुख है।

1. उसे 1 मार्च 2020 को 1990 में भारतीय वायुसेना के चार जवानों की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था।

2. उस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण का भी मुकदमा चल रहा है।

3. वह 2019 से टेरर फंडिंग मामले में जेल में है और मई 2022 में NIA कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।

4. पिछले महीने अगस्त में उसके आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी भी हुई थी।

कब हुई थी शादी ?

2009 में 42 साल के यासीन मलिक ने 23 साल की पाकिस्तानी कलाकार मुशाल हुसैन मलिक से शादी की थी। 2012 में उनकी बेटी रज़िया सुल्ताना का जन्म हुआ। मलिक ने एसपी कॉलेज श्रीनगर से ग्रेजुएशन किया है और दावा करता है कि जेल में रहते हुए उसने स्व-अध्ययन से ज्ञान हासिल किया।

इस खबर को भी पढ़े……

UP Outsourcing Employees New Rules 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी अब होगी सुरक्षित, मिलेगा लाखों का ईलाज और बीमा

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें