चोरी के विरोध पर सिर पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर केयर टेकर की निर्मम हत्या
- –पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सिर की तीन हड्डियां टूटने और गंभीर हेड इंजरी
- कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित केशव वाटिका फार्म हाउस में 58 वर्षीय केयरटेकर फूलचंद्र की हत्या के मामले ...
- घटना के संबंध में डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को थाना क्षेत्र बिठूर अंतर्गत ...
–पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सिर की तीन हड्डियां टूटने और गंभीर हेड इंजरी
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित केशव वाटिका फार्म हाउस में 58 वर्षीय केयरटेकर फूलचंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तीन हड्डियां टूटने और गंभीर हेड इंजरी से मौत की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को थाना क्षेत्र बिठूर अंतर्गत केशव वाटिका फार्म हाउस में एक केयरटेकर की कमरे से डेडबॉडी मिली थी। तत्काल फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, साक्ष्य संकलित किए गए, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने बिठूर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय सिंह चौहान नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह मृतक को पहले से जानता था और घटना के दिन अत्यधिक शराब के नशे में चारदीवारी कूदकर अंदर घुसा था। वह वॉशरूम में लगी टाइल्स और टोपियों को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी आवाज सुनकर केयरटेकर वहां आए और उन्होंने उसे रोका।
केयरटेकर द्वारा रोके जाने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोक हुई, जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने भारी वस्तु से फूलचंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी मृतक की साइकिल, सिलेंडर, मोबाइल फोन और चुराई गई टोपियां लेकर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ सीसीटीवी फुटेजों और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के दो मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है। इस पूरी वारदात का मुख्य कारण टोटी चोरी करने का प्रयास और विरोध करने पर हुआ अचानक विवाद था। पुलिस की पूछताछ में पुरानी रंजिश का कोई मामला सामने नहीं आया है और आरोपी नशे का आदी था, जो घटना के दिन भी नशा करके वहां पहुंचा था।
प्राप्त फुटेजों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस घटना में केवल एक ही व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।