कानपुर मामी भांजा प्रेम प्रसंग: मामा की हत्या की खौफनाक साजिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ भांजा गिरफ्तार - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर मामी भांजा प्रेम प्रसंग: मामा की हत्या की खौफनाक साजिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ भांजा गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर। महराजपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक सनसनीखेज वारदात को होने से...
  • पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्णा का अपनी 25 वर्षीय मामी मानसी गुप्ता से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ...
  • 15 हजार में खरीदा तमंचा, पुलिस से बचने को अपनाया पैंतरा

कानपुर। महराजपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक सनसनीखेज वारदात को होने से टाल दिया। नवोदय नगर कट के पास से पुलिस ने फतेहपुर (बिंदकी) निवासी 22 वर्षीय कृष्णा गुप्ता को 315 बोर के अवैध तमंचे और तीन कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने ही सगे मामा की हत्या करने की गरज से निकला था।

दो साल से चल रहा था मामी के साथ अफेयर

पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्णा का अपनी 25 वर्षीय मामी मानसी गुप्ता से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मानसी के पति ब्रजेश को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में विवाद बढ़ने लगा। मानसी द्वारा ब्रजेश को शक होने की जानकारी देने पर आरोपी ने अपने रास्ते से मामा को हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच डाली।

15 हजार में खरीदा तमंचा, पुलिस से बचने को अपनाया पैंतरा

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने चकेरी के रामादेवी चौराहे से 15,000 रुपये में अवैध असलहा खरीदा। सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन फतेहपुर में ही बंद करके छोड़ दिया था। 14 अगस्त को वह हत्या के इरादे से मामा के घर गया था, लेकिन एनकाउंटर और पुलिस के खौफ से वह फायर नहीं कर पाया। इसके बाद 15 अगस्त को वह दोबारा घटना को अंजाम देने जा रहा था, तभी महराजपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से एक बड़ा जघन्य अपराध टल गया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है और हथियार बेचने वाले की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें