शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर हुई खौफ़नाक वारदात, दो साधुओं की हत्या कर शव जलाए, मानसिक विक्षिप्त युवक हिरासत में
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित...
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर म...
- पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण
Shahjahanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित मंदिर में दो बुजुर्ग साधुओं की निर्मम हत्या कर उनके शवों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित नामक एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल के वीडियो
Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर में रहने वाले दो बुजुर्ग साधुओं की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों को जला दिया गया। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब अधजले शव देखे तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित नाम के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और मंदिर में अपना कब्जा जमाना चाहता था, इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर में सो रहे थे दोनों साधु, रात में हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार सूथा गांव के बाहर स्थित एक प्राचीन मंदिर में दो वृद्ध साधु बाबा गोपाल दास उम्र करीब 70 वर्ष और बाबा बिहारी दास उम्र करीब 65 वर्ष पिछले कई सालों से रहकर मंदिर की सेवा-पूजा करते थे। गांव वालों के मुताबिक दोनों साधु बेहद शांत स्वभाव के थे और मंदिर परिसर में ही अपनी कुटिया बनाकर रहते थे।
बताया जा रहा है कि देर रात जब दोनों साधु गहरी नींद में थे, तभी हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को मंदिर परिसर में ही आग लगा दी।
सुबह ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर
गुरुवार सुबह जब गांव के कुछ लोग रोज की तरह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो वहां धुआं उठता देख उन्हें शक हुआ। पास जाकर देखा तो दो अधजले शव पड़े थे। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मंदिर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जिसने घटनास्थल से जले हुए कपड़े, राख और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आरोपी सुमित हिरासत में, मानसिक रूप से बीमार होने का दावा
घटना के संबंध में एडीजी रमित शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही रहने वाले सुमित नाम के युवक को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के अनुसार सुमित पिछले कुछ दिनों से मंदिर में ही रहने की जिद कर रहा था और खुद को भी साधु बताता था। वह चाहता था कि दोनों बुजुर्ग साधु मंदिर छोड़कर चले जाएं और मंदिर पर उसका कब्जा हो जाए। इसी बात को लेकर उसका साधुओं से कई बार विवाद भी हुआ था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सुमित मानसिक रूप से अस्वस्थ यानी मेंटली डिस्टर्ब है। उसका व्यवहार सामान्य नहीं है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात की पूरी वजह साफ हो सके।
घटना के संबंध में डीआईजी अजय साहनी के द्वारा दी गई जानकारी
गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
दोहरे हत्याकांड के बाद सूथा गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना के संबंध में दी गई जानकारी
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश और मानसिक विक्षिप्तता का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और स्पष्ट होगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, चाहे वह जमीन विवाद हो या कोई और साजिश।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।